-
वृंदावन वाले प्रेमानंद महाराज द्वारा बताए गए रास्ते पर अगर मनुष्य चले तो जीवन में आने वाली कई समस्याओं से छुटकारा पा सकता है। प्रेमानंद महाराज अध्यात्म की राह पर चलने की सलाह देते हैं। (Photo: PremanandJi Maharaj/FB)
-
उनके ये 10 अनमोल विचार आपकी जिंदगी में गहरी छाप छोड़ सकते हैं। इसके साथ ही अध्यात्म की राह पर भी चलकर सफलता प्राप्त कर सकते हैं। आइए डालते हैं एक नजर: (Photo: PremanandJi Maharaj/FB)
-
1- प्रेमानंद महाराज के अनुसार, भगवान की आराधना के बिना मनुष्य सुख प्राप्त नहीं कर सकता, स्वप्न में भी शांति नहीं मिल सकती। (Photo: PremanandJi Maharaj/FB)
-
2- किसी भी तीर्थ में, किसी भी उत्सव में, किसी भी महान उत्सव में इतनी शक्ति नहीं है जितनी भगवान के नाम में है, इसलिए अपने आप को भगवान के नाम में डुबो दें। (Photo: Unsplash)
-
3- यदि हम अपने मन को शांत और स्थिर करना चाहते हैं तो इसका एक उपाय यह है कि हम दृढ़तापूर्वक भगवान के चरणों में शरण लें और उनके नाम का जाप करें। (Photo: Unsplash)
-
4- सुबह उठते ही अपने गुरुदेव को प्रणाम करें और निर्णय लें कि आज हम अपना पूरा समय भगवान को समर्पित करने का प्रयास करेंगे। (Photo: Unsplash)
-
5- सत्य का मार्ग कठिन हो सकता है, लेकिन यह मार्ग आपको अपने वास्तविक उद्देश्य तक पहुंचाता है। (Photo: Unsplash)
-
6- मनुष्य के भीतर असीम शक्ति है। आत्मा को पहचानने और जागृत करने से हर समस्या का समाधान संभव है। (Photo: Unsplash)
-
7- परमार्थ के लिए किया गया कार्य ही सच्चा धर्म है। दूसरों की सेवा करना ईश्वर की सेवा के समान है। (Photo: Unsplash)
-
8- शिक्षा तभी सार्थक है जब वह व्यक्ति को समाज और संस्कृति के प्रति जागरूक बनाए। (Photo: Unsplash)
-
9- मनुष्य का मूल्य उसके कर्म और चरित्र से होता है, जाति, धर्म या पद से नहीं। सभी मनुष्य समान हैं। (Photo: Unsplash)
-
10 प्रेम वह शक्ति है, जो आत्मा को परमात्मा से जोड़ती है। सच्चा प्रेम किसी भी जाति, धर्म, या स्थिति का भेद नहीं करता। (Photo: Unsplash) जब बुरे समय में सारे रिश्ते छोड़ दें साथ तो याद कर लें चाणक्य नीति की ये 10 बातें, अच्छा वक्त शुरू हो जाएगा
