-
शायद ही कोई ऐसा हो जिसे बालों से जुड़ी समस्याएं न हों। किसी को बाल झड़ने की समस्या है तो कई रूखेपन और दोमुंहे हेयर से परेशान है। (Photo: Meta AI Image) लिवर को साफ करने का सात सबसे असरदार आयुर्वेदिक उपाय
-
बाल झड़ने और इससे जुड़ी समस्याओं का सबसे बड़ा वजह खराब लाइफस्टाइल और खान पान है। लेकिन आयुर्वेद के अनुसार इस समस्या से निजात पाया जा सकता है। (Photo: Meta AI Image)
-
अक्सर लोगों का सवाल रहता है कि बालों में कौन सा तेल लगाना चाहिए जिससे झड़ने और अन्य समस्याओं से निजात पाया जा सके। आइए जानते हैं आयुर्वेद के अनुसार कौन से तेल बालों के लिए सही होते हैं। (Photo: Freepik)
-
1- ब्राह्मी का तेल
ब्राह्मी एक आयुर्वेदिक तेल है जिसे कई जड़ी बूटियों को मिलाकर बनाया जाता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट अच्छी मात्रा में होते हैं जो हेयर फॉल की समस्या से राहत दिलाने में मदद कर सकते हैं। इसके साथ ही पूरे हेयर हेल्थ के लिए ये तेल फायदेमंद साबित हो सकता है। (Photo: Freepik) सुबह में चाय-कॉफी से बेहतर हैं ये आठ आयुर्वेदिक ड्रिंक्स, प्राकृतिक रूप से साफ होता है पेट और शरीर रहता है हाइड्रेट -
2- नारियल का तेल
नारियल के तेल से भी सिर का मसाज कर सकते हैं। इससे बालों झड़ने और रूखे पन की समस्या खत्म हो सकती है। (Photo: Unsplash) -
3- प्याज का तेल
प्याज का तेल भी बालों के लिए बेहद फायदेमंद बताया गया है। नियमित रूप से प्याज का तेल लगाने से कुछ दिनों में झड़ने की समस्या खत्म हो सकती है। इसके साथ ही इससे बालों को मजबूती भी मिलती है। (Photo: Freepik) -
4- आंवले का तेल
आंवले के तेल से झड़ने की समस्या खत्म हो सकती है। साथ ही बाल मजबूत होते हैं और अन्य कई समस्याओं से छुटकारा पाया जा सकता है। (Photo: Freepik) -
5- तिल का तेल
अगर बाल सफेद हो रहे हैं तो तिल का तेल लगाने से लाभ मिल सकता है। इसके साथ ही इससे बाल चमकदार, मुलायम और घने भी हो सकते हैं। (Photo: Freepik) औषधि से कम नहीं है बड़ी इलायची, सुबह के वक्त इस तरह सेवन करने से मिलते हैं कई फायदे