-

दांतों से जुड़ी कुछ समस्याएं आम होती जा रही हैं। गलत खानपान और लाइफस्टाइल के चलते दांत जल्दी सड़ने, टूटने और कमजोर होने लगते हैं। (Photo: Unsplash) रेनबो डाइट क्या है? फायदे और कौन से फूड्स शामिल करने चाहिए
-
जम जो भी चीजें खाते या पीते हैं उनका शरीर के साथ ही दांतों पर भी प्रभाव पड़ता है। कुछ ऐसी चीजें हैं जो दांतों को जल्दी खराब करती हैं। ये पांच सबसे मुख्य कारण हैं जिनके चलते दांत जल्दी सड़ने लगते हैं। (Photo: Unsplash)
-
1- खाने की आदत
हर समय कुछ न कुछ खाने की आदत का प्रभाव दांतों पर भी पड़ता है। इससे मुंह में कैविटी की परेशानी बढ़ सकती है। साथ ये इनेमल को डैमेज कर सकता है। (Photo: Unsplash) -
2- ठंडी चीजों का सेवन
ठंडी चीजों के अधिक सेवन का असर सबसे अधिक हमारे दांतों पर पड़ता है। इसके चलते दांत अंदर से कमजोर होने लगते हैं साथ ही फीलिंग को भी नुकसान पहुंच सकता है। इसके अलावा दांत जल्दी टूट भी सकते हैं। (Photo: Unsplash) क्या आप भी रात को 1 बजे तक सोते हैं? इस तरह अंदर से खराब होते हैं शरीर के ये हिस्से -
3- दांतों का दुश्मन है शराब
जो लोग शराब का सेवन करते हैं उनके दांत जल्दी खराब होते हैं। दरअसल, अल्कोहल में एसिड होता है जिससे दांत घिस जाते हैं और साथ ही ये कमजोर होने लगते हैं। इसके अलावा इसमें सड़न भी पैदा हो सकती है। (Photo: Unsplash) -
4- गलत तरह से ब्रश करना
गलत तरीके से ब्रश करने के चलते भी दांत खराब हो सकते हैं। जोर लगाकर ब्रश करने से मसूड़ों पर बुरा प्रभाव पड़ता है जिससे इनेमल को नुकसान पहुंचता है। ऐसे में दांत की सेंसिटिविटी की समस्या बढ़ सकती है। (Photo: Unsplash) -
5- स्मोकिंग
स्मोकिंग न सिर्फ दांतों को खराब करते हैं बल्कि सांस से बदबू भी आने लगती है। ये टेस्ट बड़ को प्रभावित करता है जिससे दांत सड़ने लगते हैं। इसके अलावा दांतों में पीलेपन की समस्या हो सकती है। (Photo: Unsplash) कमजोर होकर झड़ रहे हैं बाल? इन विटामिन्स की कमी से हो सकता है गंजापन