-
धर्मेंद्र के पोते करण देओल अपने पापा सनी की तरह ही बेहद शाई हैं। अधिकतर वह किसी भी इवेंट में अपने पापा के साथ ही नजर आते हैं।
-
करण अपने चाचा अभय देओल के साथ फिल्म वेल्ले में स्क्रीन शेयर किए हैं। इस फिल्म के प्रमोशन के लिए वह कपिल के शो पर आए थे।
-
शो पर कपिल ने करण से पूछा था कि क्या उनकी गर्लफ्रेंड के बारे में सनी देओल को पता होता है या करण उन्हें कुछ बताते हैं?
-
करण ने कहा कि उनके सनी देओल उनकी गर्लफ्रेंड के बारे में जानते हैं और वह खुद भी पापा को सब बता देते हैं।
-
करण ने बताया कि एक बार वह अपनी गर्लफ्रेंड को लेकर घर आए थे। घर पर पापा उनकी फ्रेंड को देखकर खुद ही सकुचाए नजर आए थे।
-
सनी ने गर्लफ्रेंड को देखा और हाय-हेलो की जगह सीधे ये पूछा कि क्या इसके घर वालों को बुरा नहीं लगेगा?
-
करण ने कहा यह सवाल सुनरक मेरी दोस्त और वह दोनों ही हैरान रह गए थे।
-
सनी ने भी तब कहा था कि उनके समय में तो सब चुपके-चुपके ही होता था। इसलिए उन्हें ये अटपटा लगा था।Photos: Social Media
