-
हैडफोन लगाकर फिल्म देखना या अपने फोन या लैपटॉप पर कोई वीडियो देखना ज्यादा आरामदायक होता है। आज हम आपको कुछ ऐसे ही 10 हैडफोन्स के बारे बताने जा रहे हैं जो 1,000 रुपए से भी कम में आ जाते हैं। इसमें JBL और सोनी जैसे बड़े ब्रांड के हैडफोन भी शामिल हैं। दरअसल हैडफोन को युवा इयरफोन से ज्यादा पसंद कर रहे हैं। यही कारण है कि कंपनियां हैडफोन्स की सस्ती और अच्छी रेंज मार्केट में लगातार लेकर आ रही हैं। साथ ही हैडफोन्स में ज्यादा से ज्यादा फीचर्स भी देने की कोशिश कर रही हैं।
-
JBL C300SI को ऑनलाइन करीब 900 रुपए में खरीदा जा सकता है। यह एक एडजेस्टेबल हैडफोन है। इसमें साउंड की फ्रीक्वेंसी 20 हर्ड्ज से लेकर 20 kHz तक की है।
-
Sony MDR-ZX110A को ऑनलाइन 449 रुपए में खरीदा जा सकता है। इसका डिजाइन काफी फोल्डेबल है। वहीं यह काफी हल्का भी है। इसकी साउंड फ्रिक्वेंसी 12Hz से 22KHz की है।
-
Boat BassHeads 900 को करीब 800 रुपए में ऑनलाइन खरीदा जा सकता है। इसे ईयर कप्स को फोल्ड किया जा सकता है। वहीं सिर के ऊपर आने वाली स्ट्रिप काफी पतली है।
-
Sennheiser HD 180 को करीब 850 रुपए में खरीदा जा सकता है। इसमें 481 ग्राम वजन है। वहीं इसे चलाने के लिए बैटरी की भी जरूरत पड़ती है, लेकिन इसकी साउंड क्वालिटी काफी अच्छी है।
-
Motorola Pulse 2 को 749 रुपए में ऑनलाइन खरीदा जा सकता है। इसे ब्लैक और व्हाइट कलर में खरीदा जा सकता है। इसके ईयर कप्स भी फोल्डेबल हैं।
-
Skullcandy S5LHZ-J576 को ऑनलाइन 900 रुपए में खरीदा जा सकता है। इसमें कई कलर ऑप्शन मिल जाएंगे। इसमें बरगन्डी रेड, कोरल ब्लैक, रॉयल नेवी और व्हाइट कलर में खरीदने का ऑप्शन मिल जाएगा।
-
Philips SHP1900/97 को ऑनलाइन करीब 550 रुपए में खरीदा जा सकता है। इसकी ऑडियो फ्रिक्वेंसी 20Hz- 20kHz तक की है। इसका वजन भी करीब 500 ग्राम है।
-
JBL T250 SI को ऑनलाइन 799 रुपए में खरीदा जा सकता है। इसके ईयरकप्स को फोल्ड किया जा सकता है। इसके साथ ही इसमें फोन का कुशन दिया गया है।
-
Philips SHL5000 को 700 रुपए में ऑनलाइन खरीदा जा सकता है। इसमें सॉफ्ट ईयर कुशन दिए गए हैं। यह हैडफोन फ्लैट फोल्डिंग के साथ आएगा।
-
Signature VM-46 को मात्र 255 रुपए में खरीदा जा सकता है। अगर आप एक सस्ता हैडफोन तलाश रहे हैं तो ये आपके लिए अच्छा ऑप्शन हो सकता है। यह हैडफोन काफी फोल्ड हो जाता है।
