-
जीनत अमान सिर्फ वो अभिनेत्री रही हैं, जिन्होंने एक से बढ़कर एक फिल्में दी। एक समय ऐसा था जब वह फिल्म इंडस्ट्री की सबसे महंही हीरोइन हुआ करती थीं। एक्टिंग और खूबसूरती के अलावा लोग उनके ड्रेसिंग स्टाइल को भी खूब पसंद किया करते थे। (फोटो- इंस्टाग्राम/ Zeenat Aman)
-
फिल्म इंडस्ट्री में उन्होंने कई तरह की चुनौतियों का सामना किया, बावजूद इसके उनका चार्म बरकरार रहा और आज भी वह बेहद खूबसूरत दिखती हैं। भारतीय सिनेमा में उनका योगदान आज भी लोगों को याद है। (फोटो- इंस्टाग्राम/ Zeenat Aman)
-
वह आज भी कई एक्ट्रेसेस और फिल्म निर्माताओं की पीढ़ियों को प्रेरित करती हैं। जीनत अमान इंडस्ट्री के अमीर एक्टर्स में से एक हैं और उनकी कुल संपत्ति करोड़ों में है। (फोटो- इंस्टाग्राम/ Zeenat Aman)
-
जीनत अमान ने अपने दम पर कई करोड़ की संपत्ति बनाई है। तमाम मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उनके पास 240 करोड़ की संपत्ति है। इसमें उनके घर और गाड़ी शामिल है। (फोटो- इंस्टाग्राम/ Zeenat Aman)
-
19 नवंबर 1951 को बॉम्बे में जीनत खान के रूप में जन्मी जीनत अमान एक फिल्मी बैकग्राउंड से आती हैं। उनके पिता अमानुल्लाह खान मुगल-ए-आजम और पाकीजा जैसी फिल्मों के राइटर थे। (फोटो- इंस्टाग्राम/ Zeenat Aman)
-
जीनत अमान का सिनेमा की दुनिया में सफर तब शुरू हुआ जब उन्हें 1970 में मिस एशिया पैसिफिक का ताज पहनाया गया। इस खिताब ने उनके लिए हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के रास्ते खोल दिए। (फोटो- इंस्टाग्राम/ Zeenat Aman)
-
इससे पहले, उन्होंने फेमिना मिस इंडिया प्रतियोगिता में भाग लिया था जहां उन्होंने दूसरा स्थान हासिल किया था और उन्हें ‘फर्स्ट प्रिंसेस’ का खिताब मिला था। (फोटो- इंस्टाग्राम/ Zeenat Aman)
-
वह अभिनेता रजा मुराद की चचेरी बहन और अभिनेता मुराद की भतीजी हैं। जब उनके पिता फिल्मों में स्क्रीनराइटर के रूप में काम करते थे, तो वे अक्सर मंच नाम ‘अमान’ का इस्तेमाल करते थे, जिसे अभिनेत्री ने बाद में अपना स्क्रीन नाम बना लिया। (फोटो- इंस्टाग्राम/ Zeenat Aman)
