-
हिंदी सिनेमा में 70 और 80 के दशक में बड़े पर्दे पर ग्लैमर और बोल्डनेस को लाने का श्रेय एक्ट्रेस जीनत अमान को जाता है। उनके आने से पहले तक बॉलीवुड में ज्यादातर एक्ट्रेस सिर्फ साड़ी और सूट में सजी धजी नजर आती थीं। लेकिन उन्होंने बड़े पर्दे पर बोल्ड अंदाज में खुद को दिखाने से बिल्कुल भी परहेज नहीं किया। जीनत का जन्म 19 नवंबर 1951 को मुंबई में हुआ था। वह आज 66 साल की हो गईं हैं। उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत 1971 में फिल्म 'हलचल' से की। जीनत को 'सत्यम शिवम सुंदरम' में देख दर्शक उनके दीवाने हो गए थे। जीनत ने लॉस एंजेलिस में पढ़ाई की उसी दौरान उन्होंने 1970 का मिस एशिया पैसेफिक का खिताब अपने नाम किया। जीनत ने फिल्मों में एक्टिंग के अलावा कई एड फिल्म के लिए मॉडलिंग भी की। जब वह अपनी फिल्म 'हरे राम हरे कृष्णा' के गाने 'दम मारो दम' में दिखीं तो वह दर्शकों की चहेती बन गईं। उन्होंने 'हीरा पन्ना', 'सत्यम शिवम सुंदरम', 'राम बलराम', 'द ग्रेट गैम्ब्लर', 'डॉन', 'दोस्ताना', 'लावारिस' जैसी कई फिल्मों में काम किया। जीनत ने अपने करियर में करीब 50 फिल्मों में काम किया है।
-
जीनत ने अपने करियर के दौरान क्लब डांसर से लेकर सेक्सी ग्लैमरस महिला का भी किरदार निभाया। उन्होंने फिल्मों में निगेटिव रोल करने से भी परहेज नहीं किया।
जीनत ने देवानंद के साथ फिल्म हरे राम हरे कृष्णा में उनकी बहन का किरदार निभाया। इस फिल्म में वह एक हिप्पी गर्ल की भूमिका में दिखीं। फिल्म में वह नशे की लत में धुत्त नजर आईं। इस फिल्म में उन्होंने जिस तरह खुद को दर्शाया वह वाकई देखने लायक था। -
जीनत के साथ काम करने के दौरान देवानंद उनसे काफी प्यार कर बैठे थे। उन्होंने सोचा कि वह जीनत को होटल में प्रपोज करेंगे। उन्होंने एक छोटी सी पार्टी रखी इसमें उनके करीबी दोस्त आए थे। लेकिन उस पार्टी के दौरान देवानंद ने देखा कि राज कपूर नशे में धुत्त जीनत के पास गए और उन्हें अपनी बाहों में भर लिया। जीनत ने भी राज कपूर को गले लगा लिया। ये देख देवानंद का दिल टूट गया।
-
जीनत ने राज कपूर के निर्देशन में बनी फिल्म सत्यम शिवम सुंदरम में काफी बोल्ड अवतार में दिखीं। इस फिल्म में वह झरने के नीचे सफेद साड़ी में नहाती नजर आईं। भारतीय सिनेमा में ऐसा पहली बार देखा गया था। इस फिल्म के बाद जीनत की ईमेज एकदम बदल गई। ये फिल्म सुपरहिट साबित हुई।
-
1980 में आई फिल्म कुर्बानी में जीनत एक क्लब डांस की भूमिका में नजर आईं थीं। इस फिल्म का गाना आप जैसा कोई सुपर हिट रहा। फिल्म से उन्होंने एक ट्रेंड सेट कर दिया।
-
जीनत पर फिल्माए गए गाने दम मारो दम, हाय हाय ये मजबूरी, चुरा लिया है तुमने जो दिल को, दो लफ्जों की है, लैला ओ लैला सुपर हिट रहे। ये गाने आज भी दर्शकों के दिलों को छू जाते हैं।
