-
सोशल मीडिया पर इन दिनों कुछ तस्वीरें और वीडियोज खूब शेयर किए जा रहे हैं। इनमें भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज जाहिर खान की पत्नी सागरिका घाटगे फुटबाल खेलती हुई नजर आ रही हैं। एक दिलचस्प बात यह भी है कि सागरिका साड़ी पहन कर फुटबाल खेल रही हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो शादी के बाद सागरिका फिल्मी परदे पर वापसी करने वाली हैं। वह एक मराठी फिल्म में नजर आएंगी, जिसका नाम है 'मॉनसून फुटबाल'। इस फिल्म को मिलिंद के. उके डायरेक्ट कर रहे हैं। सागरिका इसमें एक ऐसी हाउसवाइफ की भूमिका निभाएंगी, जो अपनी शर्तों पर जिंदगी जीना चाहती है। बता दें कि सागरिका को फिल्म 'चक दे इंडिया' से जबरदस्त कामयाबी मिली थी। साल 2007 में आई इस फिल्म का निर्देशन शिमित अमीन ने किया था। 'चक दे इंडिया' में सागरिका के काम की काफी तारीफ हुई थी। उल्लेखनीय है कि सागरिका खुद भी नेशनल लेवल की हॉकी खिलाड़ी रही हैं। ऐसे में उन्हें परदे पर फुटबाल खेलते देखना बड़ा ही रोचक होगा। आइए देखते हैं तस्वीरें। (All Photos: Social Media)
-
सागरिका के फैंस को उनकी अगली फिल्म 'मॉनसून फुटबाल' की रिलीज का इंतजार है।
-
सागरिका को साड़ी में फुटबाल खेलते देखना बेहद ही दिलचस्प होगा।
-
सागरिका इस फिल्म में अपने किरदार के लिए काफी मेहनत कर रही हैं।
-
'मॉनसून फुटबाल' का प्रमोशन अभी से शुरू हो चुका है।
-
जहीर और सागरिका की शादी पिछले साल 23 नवंबर को हुई थी।
-
इन्होंने कोर्ट मैरिज की थी और बाद में एक ग्रैंड रिसेप्शन दिया था।
-
जहीर और सागरिका की जोड़ी क्रिकेट और बॉलीवुड फैंस के बीच बहुत ही लोकप्रिय है।
