-
Ugly
2013 में रिलीज हुई यह फिल्म आपको एक अलग ही दुनिया में ले जाएगी। कहानी एक स्ट्रगलिंग एक्टर की है, जिसकी बेटी का अपहरण हो जाता है। जैसे-जैसे वह किडनैपर तक पहुंचने की कोशिश करता है, उसे पता चलता है कि उसके अपने लोग ही उसके खिलाफ हैं। यह फिल्म Prime Video पर उपलब्ध है। (Still From Film) -
Ratsasan
2018 में आई तमिल भाषा की इस क्राइम थ्रिलर फिल्म की कहानी आपको झकझोर कर रख देगी। इसमें अरुण नाम का एक युवक अपने फिल्ममेकर बनने के सपने को छोड़ पुलिस अधिकारी बन जाता है। इसके बाद वह एक साइको किलर को पकड़ने की कोशिश करता है, जो स्कूल की लड़कियों को अपना शिकार बनाता है। यह फिल्म Prime Video पर उपलब्ध है। (Still From Film) -
Posham Pa
2019 में रिलीज हुई यह हिंदी साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म सच्ची घटना पर आधारित है। इसमें अंजना नाम की महिला और उसकी दो बेटियां सीमा गवित और रेनुका शिंदे का खतरनाक अपराधी रूप दिखाया गया है। इन्होंने 40 से ज्यादा बच्चों का अपहरण किया और 12 मासूमों की हत्या की। Zee5 पर यह फिल्म देखी जा सकती है। (Still From Film) -
Barot House
2019 में रिलीज हुई इस फिल्म की कहानी एक मिडिल क्लास परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है, जो हत्या और अपराध की घटनाओं में फंस जाता है। यह फिल्म आपको अंत तक बांधे रखेगी। इसे Zee5 पर देखा जा सकता है। (Still From Film)
(यह भी पढ़ें: Squid Game 2 के साथ दिसंबर में रिलीज हो रहे हैं ये 6 नए K-Drama, कॉमेडी और थ्रिलर से मजा होगा दोगुना) -
Game Over
यह 2019 की साइकोलॉजिकल हॉरर फिल्म है, जिसमें एक गेम डिजाइनर स्वप्ना की कहानी है। स्वप्ना PTSD से जूझ रही होती है और अकेले रहती है। लेकिन उसकी जिंदगी तब बदल जाती है जब एक सीरियल किलर उसके घर में घुस जाता है और उसे सर्वाइवल के लिए एक खतरनाक गेम खेलने पर मजबूर करता है। यह फिल्म Netflix पर उपलब्ध है। (Still From Film) -
Psycho
2020 में आई तमिल भाषा की इस फिल्म में एक अंधा प्रेमी गौतम अपनी प्रेमिका दागिनी को बचाने के लिए संघर्ष करता है, जिसे एक साइकोपैथिक किलर किडनैप कर लेता है। इस रोमांचक फिल्म को Netflix पर देखा जा सकता है। (Still From Film) -
Qala
2022 में रिलीज़ हुई यह पीरियड साइकोलॉजिकल ड्रामा फिल्म एक उभरती हुई गायिका की कहानी है, जो अपनी मां के तिरस्कार और सफलता के दबाव के बीच संघर्ष करती है। यह फिल्म आपके दिलो-दिमाग पर गहरी छाप छोड़ती है। Netflix पर यह फिल्म उपलब्ध है। (Still From Film) -
Freddy
2022 में आई यह हिंदी साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म एक सामाजिक रूप से अजीबोगरीब डेंटिस्ट फ्रेडी की कहानी है। फ्रेडी एक शादीशुदा महिला से प्यार कर बैठता है, लेकिन इस रिश्ते में छिपे रहस्य उसे एक अंधेरी राह पर ले जाते हैं। यह फिल्म Disney+ Hotstar पर देखी जा सकती है। (Still From Film)
(यह भी पढ़ें: दिसंबर में होगा थ्रिलर, ड्रामा और डॉक्यूमेंट्रीज का धमाका, Netflix पर मिलेगा एंटरटेनमेंट का खजाना, देखें लिस्ट)