-
पाकिस्तान और भारत के बीच हालात कभी ठीक नहीं रहे हैं। पाकिस्तान आतंकवाद को बढ़ावा देता आया है और भारत इसके सख्त खिलाफ है। (Photo: Deepak Perwani/Insta)
-
जब भारत से पाकिस्तान अलग हुआ था तब वहां पर हिंदुओं की जनसंख्या करीब 23 फीसदी थी लेकिन मौजूदा समय में सिर्फ 2. 17 प्रतिशत के करीब रह गई है। (Photo: Deepak Perwani/Insta)
-
पाकिस्तान में हिंदुओं के खिलाफ हो रहे अत्याचार की खबरें और वीडियो समय-समय पर आती रहती हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि पाकिस्तान का सबसे अमीर हिंदू कौन है और इनकी नेट वर्थ कितनी है। (Photo: Deepak Perwani/Insta)
-
कौन हैं?
पाकिस्तान के सबसे अमीर हिंदू दीपक पेरवानी हैं। दरअसल, पाकिस्तान ब्यूरो ऑफ स्टैटिस्टिक्स ने हाल ही में साल 2023 के आंकड़े जारी किए हैं जिसमें दीपक पेरवानी का नाम है। (Photo: Deepak Perwani/Insta) -
कौन हैं दीपक पेरवानी?
दीपक पेरवानी पाकिस्तान के हिंदू समुदाय की सबसे मशहूर हस्तियों में से एक हैं। पेरवानी एक जाने माने फैशन डिजाइनर और अभिनेता हैं। (Photo: Deepak Perwani/Insta) -
खुद का है फैशन हाउस
उन्होंने साल 1996 में अपने फैशन करियर शुरू किया था। उनका खुद का DP (Deepak Perwani) नाम का फैशन हाउस है। (Photo: Deepak Perwani/Insta) वो मंदिर जहां पाकिस्तानी भी करते हैं आरती और लगाते हैं जयकारा -
दीपक पेरवानी का ये फैशन हाउस दुल्हन के लिए और अन्य फैशन डिजाइनर कपड़े बनाता है। पाकिस्तान के साथ ही वैश्विक स्तर पर भी दीपक पेरवानी को कई अवॉर्ड से सम्मानित किया जा चुका है। (Photo: Deepak Perwani/Insta)
-
कई अवार्ड मिल चुके हैं
साल 2014 में दीपक पेरवानी को बुल्गेरियाई फैशन अवॉर्ड्स में दुनिया का छठा सबसे सर्वश्रेष्ठ फैशन डिजाइनर चुना गया था। (Photo: Deepak Perwani/Insta) -
गिनीज बुक में भी दर्ज है नाम
इसके साथ ही दीपक पेरवानी का नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज है। उनके नाम दुनिया का सबसे बड़ा कुर्ता बनाने का रिकॉर्ड है। (Photo: Deepak Perwani/Insta) -
दुनिया में हैं मशहूर
दीपक पेरवानी का नाम पाकिस्तान के अलावा दुनिया के कई देशों में मशहूर है। उन्होंने कई वैश्विक बड़ी हस्तियों के लिए काम किया जिसमें बॉलीवुड के संगीतकार जावेद अख्तर और उनकी पत्नी एक्ट्रेस शबाना आजमी का भी नाम शामिल है। (Photo: Deepak Perwani/Insta) -
दीपक पेरवानी की फैशन डिजाइनर के तौर पर चीन और मलेशिया जैसे देशों में अच्छी खासी पहचान है। उन्हें सात लक्स स्टाइल अवॉर्ड्स, पांच BFA अवॉर्ड्स और इंडस स्टाइल गुरु अवॉर्ड से नवाजा जा चुका है। (Photo: Deepak Perwani/Insta)
-
नेट वर्थ
दीपक पेरवानी पाकिस्तान के हिंदू समुदाय के सबसे अमीर लोगों में से एक हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार साल 2022 में उनकी कुल नेट वर्थ करीब 71 करोड़ रुपये थी। (Photo: Deepak Perwani/Insta) भारत के इस सफेद चीज के भरोसे पाकिस्तानी, यहां कीमत 42rs और पाकिस्तानी चुकाते हैं 155 रुपये
