-
छोटे परदे यानी टीवी की स्टार एक्ट्रेसेस में से एक सुम्बुल तौकीर का नाम एक मिश्कत वर्मा के साथ जुड़ रहा है। कहा जा रहा है कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। (@Sumbul Touqeer/FB)
-
मिश्कत वर्मा और सुम्बुल तौकीर की उम्र में 14 साल का फासला है। एक्ट्रेस 20 वर्ष की हैं तो वहीं मिश्कत 34 साल के हैं।
-
हालांकि, इन अफवाहों पर बात करते हुए सुम्बुल ने बताया है कि वो दोनों काफी अच्छे दोस्त हैं। दोनों के बीच डेटिंग की खबर सही नहीं है।
-
मिश्कत वर्मा को निशा और उसके कजिन्स में कबीर कुमार और काव्या- एक जज्बा, एक जुनून में अधिराज प्रधान जैसे किरदारों से पहचान मिली।
-
मिश्कत की स्कूली शिक्षा बॉम्बे स्कॉटिश स्कूल माहिम से हुई है। इसके बाद उन्होंने मीठीबाई कॉलेज से ग्रेजुएशन किया।
-
मिश्कत वर्मा डांस में भी माहिर हैं। वो एक ट्रेंड डांसर हैं। उनकी बड़ी बहन मिहिका वर्मा भी एक एक्ट्रेस हैं।
-
टीवी की दुनिया में मिश्कत ने साल 2014 में सीरियल और प्यार हो गया से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी।
-
खैर सुम्बुल का कहना है कि मिश्कत काफी हेल्पफुल हैं और दोनों सिर्फ अच्छे दोस्त हैं।
