-
Saba Azad: एक्ट्रेस सबा आजाद इन दिनों चर्चा में हैं। हाल ही में वह लैक्मे फैशन वीक में अपने रैम्प वॉक को लेकर चर्चा में रही हैं। उनकी वॉक पर कई सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें ट्रोल किया जिस पर उन्होंने पलटवार भी किया है।
-
सबा आजाद इन दिनों रितिक रोशन के साथ रिलेशनशिप में हैं। दोनों अकसर साथ में स्पॉट होते हैं।
-
रितिक और सबा ने कभी अपने रिश्ते को जमाने से नहीं छिपाया। दोनों ने हमेशा एक दूसरे का हाथ थामे मीडिया के कैमरों का सामना किया है।
-
सबा आजाद रितिक से पहले भी एक सीरियस रिलेशनशिप में रह चुकी हैं। उनका यह रिश्ता करीब 7 साल चला था।
-
सबा के एक्स बॉयफ्रेंड का नाम इमाद शाह है। इमाद बेहतरीन एक्टर और सिंगर हैं।
-
इमाद बॉलीवुड सुपरस्टार नसीरुद्दीन शाह के बेटे हैं। वह यूं होता तो क्या होता और दिल दोस्ती एक्सेक्ट्रा जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं।
-
सबा और इमाद एक साथ म्युजिक बैंड चलाते थे। वहीं से दोनों करीब आए थे।
-
इमाद से ब्रेकअप के बाद भी सबा उनकी अच्छी दोस्त हैं और बैंड के साथ जुड़ी हुई हैं।
-
इमाद शाह हाल ही में वेब सीरीज मेड इन हेवन 2 में नजर आए थे। (All Photos: Social Media)