-
बॉलीवुड में अपने चॉकलेटी लुक के लिए फेमस एक्टर फरदीन खान (fardeen Khan) अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। वो अपनी वाइफ नताशा माधवानी को तलाक देने को लेकर सुर्खियों में है। बताया जा रहा है कि कपल 18 साल बाद अलग होने जा रहा है।
-
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बताया जा रहा है कि पिछले कुछ समय से इनके बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है। ऐसे में फरदीन ने वाइफ नताशा को तलाक देने का फैसला किया है। ऐसे में सभी के मन में सवाल उठ रहा है कि आखिर उनकी पत्नी नताशा कौन है? चलिए बताते हैं उनकी लव स्टोरी और उनके बारे में…
-
फरदीन खान भले ही फिल्मों में अच्छा खासा नाम नहीं कमा पाए लेकिन अपने चॉकलेटी लुक के लिए काफी पॉपुलर थे। उनके लुक्स पर लड़कियां मरती थीं। उन्होंने ‘प्रेम अगन’ से डेब्यू किया था। वहीं, एक्टर ने शादी नताशा माधवानी से की थी, जो कि बॉलीवुड की लेजेंड्री एक्ट्रेस मुमताज की बेटी हैं।
-
जी हां, आपने बिल्कुल सही सुना। फरदीन की वाइफ नताशा एक्ट्रेस मुमताज की बेटी हैं। दोनों ने शादी से पहले एक-दूसरे को लंबे समय तक डेट किया था और फिर साल 2005 में शादी की थी। हालांकि, इनकी लव स्टोरी कोई खास नहीं रही है। दोनों ही स्टारकिड थे।
-
फिरोज खान और मुमताज के बीच अच्छी दोस्ती थी। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जवानी के दिनों में दोनों के बीच अफेयर भी रहे हैं। हालांकि, ये कभी साफ नहीं हो पाया।
-
बहरहाल, फरदीन खान और नताशा की लव स्टोरी पर वापस लौटते हैं। इनका प्यार कब और कहां से शुरू हुआ इसकी कोई जानकारी नहीं है। मगर एक्टर ने उन्हें प्रपोज बड़े ही फिल्मी अंदाज में किया था। एक्टर ने फ्लाइट में घुटनों के बल बैठकर नताशा को प्रपोज किया था।
-
फरदीन को इतना रोमांटिक देख नताशा भी उनके प्रपोजल को मना नहीं कर पाई थीं। 2005 में दोनों ग्रैंड अंदाज में शादी की। दोनों हमेशा से ही बी-टाउन के एडोरेबल कपल रहे हैं। इनके दो बच्चे भी हैं।
