-
पिछले लगभग साल भर से बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर ऋषि कपूर देश से बाहर हैं। वह न्यूयॉर्क में अपने कैंसर का इलाज करवा रहे हैं। इस दौरान उनकी पत्नी नीतू सिंह भी साल भर से उनके साथ वहीं पर हैं और उनकी देखभाल कर रही हैं। आए दिन बॉलीवुड स्टार्स ऋषि कपूर से मिलने और उनका हालचाल लेने न्यूयॉर्क पहुंचते रहते हैं। हाल ही में एक मीडिया हाउस से बात करते हुए ऋषि कपूर ने बताया कि पिछले एक साल उनके कैसे बीते। इस दौरान एक्टर ने ये भी बताया कि कैसे वहां पर एक अमेरिकी नागरिक रेस्टोरेंट में उन्हें वेटर समझ बैठा। (All Photos: @neetu54/instagram)
-
अंग्रेजी दैनिक डीएनए से बात करते हुए ऋषि कपूर ने बताया कि उनके चाहने वाले अमेरिका में भी मौजूद हैं।
-
एक्टर ने बताया कि कई दफा टैक्सी वाले उनसे किराया नहीं लेते और सिर्फ एक चीज मांगते हैं। वो चीज है अपने पसंदीदा एक्टर के साथ एक सेल्फी।
ऐसा ही एक वाकया सुनाते हुए ऋषि कपूर ने बताया कि एक बार रेस्टोरेंट में एक अमेरिकी उन्हें वहां का एक्स वेटर समझ बैठा था। -
दरअसल हुआ ये था कि ऋषि कपूर लंच करने एक रेस्टोरेंट पहुंचे। वहां पर ज्यदातर वेटर बांग्लादेशी थे। वेटरों ने ऋषि कपूर को पहचान लिया और उनके पास आकर हाथ मिलाने लगे।
-
रेस्टोरेंट में ही बैठा एक अमेरिकन ये सब देख रहा था। वो सोच रहा था कि आखिर ये शख्स है कौन।
-
बाद में उसने एक वेटर को बुला कर पूछ लिया कि ये शख्स जिससे तुम लोग हाथ मिला रहे हो वो यहां पर काम करने वाला कोई वेटर है क्या?
-
तब वेटर ने उसे बताया कि ये शख्स बॉलीवुड का सुुपरस्टार ऋषि कपूर है।