-

-
शुरुआती परफॉर्मेंसेज में नॉर्मल शुरुआत करने वाली इस जोड़ी ने एपिसोड दर एपिसोड अपनी परफॉर्मेंस में सुधार किया और खिताब अपने नाम किया।
दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया ने सिलेब्रिटी डांस रिऐलिटी शो नच बलिए सीजन 8 जीतकर अपने नाम कर लिया। -
फाइनल में दिव्यांका-विवेक का सामना सनाया ईरानी-मोहित सहगल और अबिगैल पांडे-सनम जौहर की जोड़ी से था। जिन्हें ग्रैंड फिनाले में हराकर उन्होंने ट्रॉफी अपने नाम कर ली।
-
ट्रॉफी के अलावा विजेता जोड़ी को 35 लाख रुपये की विजेता राशि, एक हीरो माएस्ट्रो स्कूटर और ओरा जूलरी गिफ्ट दी गई है।
-
यह पहला ऐसा मौका था जबकि ऑडियंस ने दिव्यांका त्रिपाठी को डांस फ्लोर पर देखा और उन्होंने टीवी सीरियल की ही तरह यहां भी अपने फैंस को निराश नहीं किया।