-
बॉलीवुड स्टार अनुष्का शर्मा और टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली की शादी 11 दिसंबर को इटली में हुई। इसके बाद दिल्ली में विराट-अनुष्का ने अपनी शादी का रिसेप्शन दिया। ये पार्टी दिल्ली के ताज होटल में रखी गई थी। पार्टी में अनुष्का और विराट के आते ही सबकी नजर इस नए जोड़े पर पड़ी। विराट और अनुष्का इस दौरान साथ में बेहद खूबसूरत लग रहे थे। विराट ने अचकन और पजामा पहना था वहीं अनुष्का ने लाल रंग की साड़ी पहनी थी। शादी के वक्त अनुष्का ने जो सब्यसाची का जोड़ा और गहने पहने थे। उसको लेकर सोशल मीडिया में ऐसी खबरे आने लगी थीं कि अनुष्का से पहले दीपिका भी इस लिबास में देखी जा चुकी हैं। इतना ही नहीं अनुष्का का झुमका हू-ब-हू दीपिका पादुकोण जैसा था। अब इसके बाद गुरुवार को रिसेप्शन पार्टी में सबकी निगाहें अनुष्का की साड़ी पर थी। इस दौरान सोशल मीडिया पर अब एक बार फिर अनुष्का की इस एक्सक्लूजिव साड़ी को लेकर खबरें आने लगी हैं। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें एक तरफ अनुष्का अपने रिसेप्शन में लाल साड़ी पहने हुए हैं तो दूसरी तरफ दीपिका पादुकोण ने भी लाल रंग की साड़ी पहनी है। दोनों की साड़ी दूर से एक जैसी ही लग रही है। देखें तस्वीरें:-
-
इसके चलते अब सोशल मीडिया पर अनुष्का की लाल साड़ी और दीपिका पादुकोण की लाल साड़ी को कंपेयर किया जाने लगा है।
-
इससे पहले अनुष्का की शादी का जोड़ा भी दीपिका पादुकोण की साड़ी से मैच होने की बात सामने आई थी। इतना ही नहीं दीपिका और अनुष्का का झुमका आपस में काफी हद तक मेल खाता दिखाई दिया था।
-
विराट और अनुष्का की रिसेप्शन पार्टी दिल्ली के ताज होटल में हुई
-
जहां पर राजनीतिजों और क्रिकेट से जुड़ी कई जानी-मानी हस्तियों ने शिरकत की।
इस भव्य रिसेप्शन में स्पेशल गेस्ट के तौर पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी शिरकत की। -
इस कपल के रिसेप्शन की खबर गुरुवार को सुबह से ही सुर्खियों में रही वहीं शाम ढलते ही कोहली और अनुष्का के ट्रेडिशनल गेटअप पर नजर रखी जाने लगी
-
रिसेप्शन पार्टी में पहले तो कोहली और अनुष्का अपने मेहमानों के साथ तस्वीरों में पोज देते नजर आए और बाद में दोनों का डीजे फ्लॉर पर धमाल दिखा।
-
-
-