-
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली 11 दिसंबर को शादी के बंधन में बंध गए। मीडिया में दोनों की इस रॉयल वेडिंग को लेकर खूब चर्चा रही। इस शादी में करीब 44 लोग मौजूद रहे जिनमें प्रति व्यक्ति पर एक दिन में करीब 1 करोड़ रुपये खर्च किए गए। वहीं इस शादी में विराट और अनुष्का ने फेमस डिजाइनर सब्यसाची के डिजाइन किए कपड़े पहने थे। जिनका खर्च एक-एक करोड़ रुपये है। ऐसे में मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस खूबसूरत शादी में विराट और अनुष्का ने करीब 100 करोड़ का खर्चा किया और दोनों की ये शाही शादी देश की सबसे महंगी शादियों में शुमार हो गई है।
-
इस कड़ी में सबसे पहले बात करते हैं देश की सबसे महंगी शादी की। सहारा प्रमुख सुब्रत रॉय के बेटे सुशांतों और रिचा की शादी में 552 करोड़ रुपये का खर्च किया गया था। ये शादी लखनऊ में हुई थी। उनकी शादी के कपड़े फैशन डिजाइनर रोहित बल और सब्यसाची ने डिजाइन किए थे।
-
देश की सबसे ज्यादा खर्चे वाली शादियों में लक्ष्मी मित्तल की भांजी श्रष्टि मित्तल की शादी भी रही। उन्होंने गुलराज बहल से शादी की थी। उनकी शदी में लगभग 500 करोड़ रुपये खर्च हुए थे। ये शादी बार्सिलोना के नेशनल म्यूजियम में हुई थी।
-
देश की तीसरी सबसे खर्चीली शादी में लक्ष्मी मित्तल की बेटी वनीशा मित्तल की शादी भी रही। उन्होंने बैंकर अमित भाटिया से शादी की थी। दोनों ने साल 2004 में शादी की। इस शादी में बॉलीवुड की भी काफी चर्चित हस्तियां शुमार हुई थीं। शादी पर करीब 350 करोड़ रुपये खर्च किए गए थे।
-
पॉलीटिकल बैकग्राउंड वाले ललित तंवर और योगिता जौनपुरिया की शादी भी काफी चर्चा में रही थी। पॉलीटिकल लीडर कंवर सिंह तंवर के बेटे ने साल 2011 में शादी की थी। इस शादी पर करीब 250 करोड़ रुपये खर्च किए गए थे। शादी दिल्ली में आयोजित की गई थी, ये दिल्ली में हुई अब तक की सबसे खर्चीली शादी थी।
-
विनीता अग्रवाल ने मुकित तेजा से कैलिफोर्निया में शादी की थी। इस शाही वेडिंग पर करीब 130 करोड़ रुपये खर्च किए गए थे। शादी का आयोजन सैन क्लीमेंट आइसलैंड पर हुई थी। सोशल मीडिया पर इस शादी के काफी चर्चे हुए थे।
-
बसंत बंसल की बेटी पायल बंसल और दीपक कनोडिया की शादी भी देश की महंगी शादियों में से एक है। इस शादी पर करीब 100 करोड़ रुपये खर्च हुए थे। शादी का आयोजन टर्की में किया गया था।
-
मल्लिका रेड्डी और सिद्धार्थ रेड्डी की शादी भी देश की खर्चीली शादियों में से एक है। इस शादी पर भी करीब 100 करोड़ का खर्चा किया गया था। शादी का आयोजन फिल्मी अंदाज में नई दिल्ली में हुआ था।
-
देश की सबसे महंगी शादियों में अमेरिकी एक्टर विक्रम चटवाल और मॉडल प्रिया सचदेव की शादी भी शामिल है। इस शादी पर भी करीब 100 करोड़ रुपये खर्च किए गए थे। शादी का आयोजन मुंबई, जयपुर और दिल्ली में किया गया था। इसमें कई जेट प्लेन बुक कर मेहमानों को वेन्यू तक लाया गया था।
-
मेरीगोल्ड के सीईओ गौरव ओसमोल ने साल 2011 में काजल फबिनी से शादी की। इस शादी में करीब 45 करोड़ रुपये खर्च किए गए थे। इस शादी में अकॉन ने कॉन्सर्ट किया था। (All Photo Source: Facebook)