-
तमिल फिल्म इंडस्ट्री के मेगास्टार कलाकारों में से एक और नेता विजय इन दिनों काफी चर्चा में हैं। दरअसल, 21 सितंबर को विजय की पार्टी, तमिलागा वेत्रि कझगम (TVK) ने करूर, तमिलनाडु में एक विशाल राजनीतिक रैली का आयोजित किया था। इस रैली में अनुमानित संख्या से कहीं ज्यादा भीड़ इकट्ठा हो गई थी। रैली के दौरान विजय के वाहन के पास अचानक भीड़ बढ़ गई, जिससे भगदड़ मच गई। इस हादसे में 41 लोगों की जान चली गई जिनमें 10 बच्चे और 17 महिलाएं शामिल थीं। (Photo: PTI) अल्लू अर्जुन से रजनीकांत तक भी नहीं हैं आसपास, ये हैं साउथ के सबसे अमीर एक्टर
-
इस भगदड़ के बाद विजय की गिरफ्तारी को लेकर चर्चा हो रही है। दरअसल, कुछ समय पहले साउथ अभिनेता अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 की स्क्रीनिंग में हुए हादसे के बाद गिरफ्तार कर लिया गया था। लेकिन विजय की गिरफ्तारी अभी तक नहीं हुई है। (Photo: PTI)
-
विजय की दक्षिण भारत में अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। वो तमिल फिल्म इंडस्ट्री के महंगे कलाकारों में से एक हैं। आइए जानते हैं कितना बड़ा है उनका परिवार? (Photo: ANI)
-
अभिनेता का पूरा नाम जोसेफ विजय चंद्रशेखर है। उनके पिता एस. ए. चंद्रशेखर फिल्म निर्देशक हैं और उनकी मां शोभा चंद्रशेखर प्ले बैक सिंगर और गायिका हैं। अभिनेता के पिता ईसाई हैं और उनकी मां हिंदू हैं। (Photo: Actor Vijay/FB) साउथ की 9 बेहतरीन एक्शन फिल्में, आपने कौन-कौन सी देखी है?
-
विजय की एक बहन भी थीं जिनका नाम विद्या था। लेकिन दो साल की उम्र में ही उनका निधन हो गया था। (Photo: PTI)
-
एजुकेशन अभिनेता ने अपनी शुरुआती पढ़ाई फातिमा स्कूल, कोडंबाक्कम और बलालोक स्कूल, विरुगंबाक्कम से पूरी की। इसके बाद उन्होंने लोयोला कॉलेज से विजुअल कम्युनिकेशन में स्नातक की पढ़ाई शुरू की थी लेकिन अभिनय के चलते बीच में ही पढ़ाई छोड़ दी थी। (Photo: Actor Vijay/FB)
-
विजय की पत्नी का नाम संगीता है जो एक श्रीलंकाई तमिल हैं। दोनों ने साल 1999 में शादी की थी। दोनों का एक बेटा और एक बेटी है। बेटे का नाम संजय और बेटी का नाम दिव्या है। (Photo: Actor Vijay/FB) साउथ से लेकर बॉलीवुड तक, ये 9 एक्टर एक ही फिल्म में निभा चुके हैं बाप-बेटे का किरदार
