• English English
  • தமிழ் தமிழ்
  • বাংলা বাংলা
  • മലയാളം മലയാളം
  • ગુજરાતી ગુજરાતી
  • हिंदी हिंदी
  • मराठी मराठी
  • Business Business
  • बिज़नेस बिज़नेस

Jansatta

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Instagram
LIVE TV
  • होम
  • ताजा खबर
  • राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राज्य
  • फोटो
  • वीडियो
  • आस्था
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • पैसा
  • एजुकेशन
  • ई-पेपर
  • चुनाव 2025
  • आज की ताजा खबर
  • इन्वेस्टिगेशन स्टोरी
  • मैं बिहार हूं
  • वायरल
  • बिहार चुनाव परिणाम
  • आज की ताजा खबर
  • इन्वेस्टिगेशन स्टोरी
  • मैं बिहार हूं
  • वायरल
  • बिहार चुनाव परिणाम
  1. Hindi News
  2. Photos
  3. entertainment gallery
  4. veteran actor shashi kapoor gets dada saheb phalke award

PICS: अभिनेता शशि कपूर को मिलेगा ‘दादा साहेब फाल्के पुरस्कार’

By: भाषाAakriti Arora
March 24, 2015 10:56 IST
हमें फॉलो करें
  • साल 2014 के दादा साहेब फाल्के पुरस्कार के लिए सौ से अधिक फिल्मों में अभिनय कर चुके जाने-माने अभिनेता शशि कपूर को चुना गया है।
    1/7

    साल 2014 के दादा साहेब फाल्के पुरस्कार के लिए सौ से अधिक फिल्मों में अभिनय कर चुके जाने-माने अभिनेता शशि कपूर को चुना गया है।

  • 2/7

    भारतीय सिनेमा के विकास में उत्कृष्ट योगदान के लिए यह प्रतिष्ठित पुरस्कार भारत सरकार देती है। पुरस्कार के तहत स्वर्ण कमल, 10 लाख रुपए नकद और शॉल भेंट किया जाता है।

  • 3/7

    सूचना प्रसारण मंत्रालय के एक बयान के मुताबिक, 46वां फाल्के पुरस्कार शशि कपूर को देने का फैसला पांच सदस्यों के निर्णायक मंडल ने सर्वसम्मति से किया। शशि कपूर ‘नमक हलाल’, ‘दीवार’ और ‘कभी कभी’ जैसी यादगार फिल्मों में अपने दमदार अभिनय के लिए खास तौर पर पहचाने जाते हैं।

  • 4/7

    राज कपूर और शम्मी कपूर के छोटे भाई शशि कपूर भारत के ऐसे अभिनेताओं में से हैं जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी काम किया और कई ब्रिटिश और अमेरिकी फिल्मों में अभिनय किया। इन फिल्मों में ‘द हाउसहोल्डर’, ‘शेक्सपियर वाला’, ‘बांबे टाकीज’, ‘हीट एंड डस्ट’ जैसी फिल्में शामिल हैं।

  • 5/7

    1978 में उन्होंने अपना प्रोडक्शन हाउस ‘फिल्म वाला’ शुरू किया। शशि कपूर ने ‘जुनून’, ‘कलयुग’, ‘36 चौरंगी लेन’, ‘विजेता’ और ‘उत्सव’ जैसी फिल्में बनाईं, जिन्हें खूब सराहा गया।

  • 6/7

    1938 में जन्मे कपूर ने प्रसिद्ध पृथ्वी थियेटर्स के बैनर तले चार साल की उम्र से ही अपने पिता पृथ्वीराज कपूर की ओर से निर्देशित और निर्मित नाटकों में अभिनय करना शुरू कर दिया था। 1940 के आखिरी सालों में उन्होंने बाल कलाकार के तौर पर फिल्मों में अभिनय शुरू किया था। बाल कलाकार के तौर पर उन्हें आग (1948) और आवारा (1951) जैसी फिल्मों के लिए सबसे ज्यादा पहचाना जाता है।

  • 7/7

    77 वर्षीय शशि कपूर आजकल बीमार हैं। उन्होंने यह सम्मान पाने पर खुशी जताई है और सरकार का शुक्रिया अदा किया है। वे अपने पिता पृथ्वीराज कपूर और बड़े भाई राज कपूर के बाद यह सम्मान पाने वाले अपने परिवार के तीसरे सदस्य हैं। 2011 में उन्हें पद्मभूषण से सम्मानित किया गया था। कपूर को अब तक तीन राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी मिल चुके हैं।

TOPICS
Entertainment News
Shashi Kapoor
shashi kapoor family
shashi kapoor national awards
अपडेट
ओमान के खिलाफ फ्लॉप रहे वैभव सूर्यवंशी, जीवनदान का नहीं उठा पाए फायदा, पाकिस्तानी बल्लेबाज से आगे निकलने से चूके
साबरमती जेल में बंद ISKP के आतंकी को दूसरे कैदियों ने जमकर पीटा, लेकिन क्यों?
अल फलाह यूनिवर्सिटी के फाउंडर जावेद अहमद सिद्दीकी को ED ने किया गिरफ्तार
‘आप तब भी नहीं मानेंगी अगर सर हों’ धनुष के मैनेजर पर तमिल एक्ट्रेस मान्या आनंद ने लगाया कास्टिंग काउच की कोशिश करने का आरोप
BPSC Prelims Result 2025 Out: बीपीएससी की 71वीं संयुक्त प्रीलिम्स परीक्षा का रिजल्ट जारी, यहां Direct Link से चेक करें परिणाम
तेजस्वी की कोर टीम में संजय यादव और रमीज के अलावा ये 4 लोग भी शामिल; जानें किसका क्या रोल
Sadhguru Tips: बिस्तर छोड़ते ही कर लें ये आसान काम, पूरे दिन बॉडी में बनी रहेगी एनर्जी
सबसे ज्‍यादा पढ़ी गई
शादी हो रही थी, भीड़ में स्टेज पर दूल्हे को देख चिल्लाई प्रेमिका- ये मेरे मामा का लड़का, खोल दिया ‘वर’ का वो गंदा वाला राज- हर कोई रह गया दंग
RRB Group D Exam Date Out: आरआरबी ग्रुप डी एग्जाम की तारीख घोषित, बुधवार को जारी होगी सिटी स्लिप; जानें एडमिट कार्ड को लेकर क्या है अपडेट
9-9-6 मॉडल: 70 घंटे काम करने की बात करने वाले नारायण मूर्ति ने नया ‘बम’ फोड़ा है
नदी किनारे धूप सेंक रहे बाघ पर मगरमच्छ ने किया ऐसा हमला, पल भर में आई मौत; देखें वायरल वीडियो
फोटो गैलरी
9 Photos
इन सिंगर्स ने कभी पूरे देश को अपने गानों पर नचाया था, लेकिन आज बॉलीवुड से हो चुके हैं गुमनाम
2 hours agoNovember 18, 2025
9 Photos
N95 या N99? जहरीली हवा से बचने के लिए कौन सा मास्क बेहतर है?
4 hours agoNovember 18, 2025
9 Photos
बिहार के 7 GI टैग वाले फूड्स, जिनका स्वाद है बिल्कुल यूनिक, जानिए इनकी खासियतें
4 hours agoNovember 18, 2025
और पढ़ें
Terms & Condition Privacy Policy Contact Us
Copyright © 2025 The Indian Express [P] Ltd. All Rights Reserved

  • होम
  • ताजा खबर
  • राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
    • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • राज्य
  • फोटो
  • वीडियो
  • आस्‍था
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • एजुकेशन
  • जुर्म
  • वेब स्टोरी
  • पॉडकास्ट
  • जनसत्ता ई-पेपर
  • ऑटो
  • अंतरराष्ट्रीय
  • ट्रेंडिंग
  • व्यापार
  • विचार
  • राजनीति
  • राशिफल
  • Shorts
  • रील
  • जनसत्ता स्पेशल
  • हमसे संपर्क करें:
  • T&C
  • Privacy Policy
  • About US