-
हाल ही में शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) को सिद्धिविनायक मंदिर (Siddhivinayak Temple) में स्पॉट किया गया। एक्ट्रेस अपने परिवार के साथ मंदिर पहुंची थीं।
-
इस दौरान उनके पति राज कुंद्रा भी नजर आए। कपल ने मंदिर में गणपति बप्पा के सामने मथा टेककर उनका आशीर्वाद लिया।
-
राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी इस दौरान ड्रेस के साथ ट्विनिंग करते नजर आए। इस मौके पर राज कुंद्रा ने व्हाइट कलर का कुर्ता पहना हुआ था।
-
वहीं, शिल्पा शेट्टी भी व्हाइट लॉन्ग टॉप और व्हाइट प्लाजो में नजर आईं। इसके साथ एक्ट्रेस ने येलो कलर का स्टॉल पहना हुआ था।
-
बता दें, राज कुंद्रा इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘UT69’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं।
-
इस फिल्म में राज कुंद्रा के पोर्नोग्राफी केस दर्ज होने के बाद जेल में बिताए दिनों और संघर्ष की कहानी दिखाई जाएगी।
-
शिल्पा शेट्टी के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह हाल ही में फिल्म ‘सुखी’ में नजर आई थीं। अब वह जल्द ही रोहित शेट्टी की ‘इंडियन पुलिस फोर्स’ में नजर आएंगी।
(Photos Source: India Express)
(यह भी पढ़ें: रैम्प पर उतरीं मलाइका अरोड़ा, शो स्टॉपर बन लूटी महफिल)
