अंकित गेरा टीवी एक्टर अंकित गेरा, अदा खान के साथ रिलेशनशिप में थे। अदा खान सीरियल नागिन से लोकप्रिय हुई हैं। अंकित पर आरोप है कि उनका रूपल त्यागी से अफेयर है। रूपल सपने सुहाने लड़कपने से चर्चा पा चुकी हैं। अदा ने हाल ही में एक चैट शो में कहा था कि रिलेशनशिप्स के मामले में मेरा बेहद बुरा अनुभव रहा है। मेरे एक्स ब्वॉयफ्रेंड ने मुझे चीट किया और मैंने उसे तीन बार माफ किया लेकिन एक समय के बाद मैं जान चुकी थी कि मुझे इस रिलेशनशिप से बाहर निकलना है। अविनाश सचदेव अविनाश और रूबीना का अफेयर सीरियल छोटी बहू के सेट्स पर शुरू हुआ था। शो में काम करने के दौरान अविनाश और रूबीना की दोस्ती हुई और पिछले काफी समय से वे रिलेशनशिप में थे लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार. अविनाश ने टीवी इंडस्ट्री की ही एक अन्य अभिनेत्री को डेट करना शुरू कर दिया था। इस खबर को हालांकि रूबीना ने अफवाह बताकर निराधार करार दिया था लेकिन इस इंटरव्यू के कुछ समय बाद ही दोनों का ब्रेकअप हो गया था। एजाज खान एजाज एक समय पर ये है मोहब्बतें फेम अनीता हंसनंदानी को डेट कर रहे थे। माना जाता है कि कनाडा की सिंगर नेताली डि लूसियों के साथ बढ़ती करीबी एजाज और अनीता के ब्रेकअप का कारण बनी। उन्होंने ये बात एक चैट शो पर भी कबूली थी। एजाज इसके अलावा निधि कश्यप को भी डेट कर चुके हैं। निधि ने एजाज के खिलाफ घरेलू हिंसा का मामला भी दर्ज कराया था। करण पटेल 2015 में काम्या पंजाबी ने करण पटेल से अपना रिश्ता तोड़ लिया था। करण ये है मोहब्बतें के साथ ही घर-घर में पहचाने जाने लगे थे। करण और काम्या एक साल से रिलेशनशिप में थे। एक दोस्त के अनुसार, काम्या ने करण को कई बार चीटिंग करते पकड़ा था लेकिन करण हर बार काम्या को मना लेता था। उन्होंने आखिरकार करण के साथ अपना रिश्ता खत्म कर लिया था लेकिन वे इस बात से बेहद हर्ट हुई थी कि करण ने जल्दी ही अंकिता के साथ अपना रिलेशनशिप शुरू कर दिया था। करण सिंह ग्रोवर करण सिंह ग्रोवर ने 2008 में टीवी एक्ट्रेस श्रद्धा से सीक्रेट मैरिज की थी। हालांकि वो शादी 10 महीने से ज़्यादा नहीं टिक सकी। रिपोर्ट्स के अनुसार, करण और श्रद्धा के बीच दरार का कारण कोरियोग्राफ़र निकोल के साथ अफेयर था। करण और श्रद्धा ने अक्तूबर 2009 में ब्रेकअप कर लिया था। करण अब बिपाशा बसु से शादी कर चुके हैं। कृष्णा अभिषेक कृष्णा और कश्मीरा काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे लेकिन कुछ समय पहले खबरें आईं कि कृष्णा का अफेयर बॉलीवुड एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता से चल रहा है। कश्मीरा को जब इस बारे में पता चला तो उन्होंने कृष्णा से शादी रचा ली। मनीष नागदेव मनीष नागदेव पर टीवी एक्ट्रेस मुस्कान अरोड़ा ने चीटिंग का इल्ज़ाम लगाया था। रिपोर्ट्स के अनुसार, मुस्कान ने मनीष पर मेंटल हैरेसमेंट का केस भी लगाया था। उस दौरान मुस्कान ने कहा कि हमारा एक साल पुराना रिलेशनशिप खत्म हो गया था क्योंकि वो चार और लड़कियों के साथ मुझे चीटिंग कर रहा था। एक दोस्त ने हमें मिलाया था और उसने मुझे प्रपोज़ किया था। मुझे बाद में पता चला कि वो उसी लड़की के साथ टू टाइमिंग कर रहा था। जब हम साथ में थे तो उसने कुछ और लड़कियों को भी डेट किया। मुझे बाद में एहसास हुआ कि उसे ये सब करने की आदत है प्रियंक शर्मा प्रियंक जब बिग बॉस के घर में थे तब उनके और उनकी गर्लफ़्रेंड दिव्या अग्रवाल के बीच दूरियां शुरू हो चुकी थी। प्रियंक और दिव्या एक दूसरे को एमटीवी शो स्पिल्ट्सविला 10 के सेट पर मिले थे। दोनों के बीच दरार का कारण बेन्फ्शा सूनावाला को माना गया था।
