-
आज के इस युग में जरूरी नहीं है कि सभी कपल्स अमिताभ बच्चन और जया बच्चन के जैसे हो जाएंगे कि मुश्किल घड़ी में भी एक-दूसरे का साथ नहीं छोड़ेंगे। आज तो थोड़ा बहुत भी नोक-झोंक होती है तो बात तलाक तक आ जाती है। टीवी की फेमस एक्ट्रेस वाहबिज दोराबजी (Vahbiz Dorabjee) अपनी दूसरी शादी को लेकर चर्चा में हैं। (Photo: Instagarm@vahbz)
-
एक्ट्रेस वाहबिज ने लाइफ में काफी उतार-चढ़ाव देखे हैं। उनकी शादीशुदा जिंदगी मुश्किलों भरी रही है। लेकिन, फिर भी वो अपने आपको और शादी को दूसरा मौका देना चाहती हैं। इसे उन्होंने अपना हक बताया है और प्यार पर एक बार फिर से भरोसा जताया है। (Photo: Instagarm@vahbz)
-
वाहबिज दोराबजी तलाक के बाद खुद को दूसरा मौका देकर बची लाइफ को इन्जॉय के साथ जीना चाहती हैं। वो पुरानी बातों और गम में खुद को नहीं रहने देना चाहती हैं। एक्ट्रेस ने इसकी तैयारी भी कर ली है। वो फिर से शादी के बंधन में बंधने की तैयारी कर रही हैं। (Photo: Instagarm@vahbz)
-
वाहबिज ने दूसरी शादी करने का फैसला किया है। उन्होंने हाल ही में हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में कहा कि ‘अगर जिंदगी उम्मीद के मुताबिक नहीं है तो इसका मतलब ये बिल्कुल नहीं है कि आप प्यार पाने के हकदार नहीं हैं।’ (Photo: Instagarm@vahbz)
-
पहले पति से रिश्ता टूटने के बाद वाहबिज आज भी शादी और प्यार पर यकीन करती हैं। उन्होंने कहा कि ‘वो जल्द ही दूसरी शादी करेंगी।’ बाकी आगे की जानकारी के बारे में बात करने से उन्होंने मना कर दिया। हालांकि, वो पॉजिटिव रहने की बात करती हैं। उनका मानना है कि सही वक्त पर हर चीज होती है। (Photo: Instagarm@vahbz)
-
आपको बता दें कि वाहबिज ने इससे पहले विवियन डिसेना से साल 2013 में शादी की थी। हालांकि, दोनों का रिश्ता ज्यादा समय तक चल नहीं पाया था। दोनों शादी के चार साल में ही अलग हो गए थे। इस तलाक को वो अपने लिए काफी दर्दनाक बताती हैं। (Photo: Instagarm@vahbz)
-
तलाक के बाद वाहबिज टूटकर बिखर गई थीं। उन्हें खुद को इस मुश्किल वक्त से उबारने में काफी वक्त लग गया। इसमें उनके दोस्तों और परिवार वालों ने मदद की। बहरहाल, अगर प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें तो वो ‘प्यार की ये एक कहानी’ और ‘बहू हमारी रजनी कांत’ जैसे शोज में काम कर चुकी हैं। (Photo: Instagarm@vahbz)