-

टीवी एक्टर शीजान खान की बहन और एक्ट्रेस शफक नाज (Shafaq Naaz) किसी ना किसी वजह से चर्चा में रहती हैं। उन्हें टीवी सीरियल ‘महाभारत’ में ‘कुंती’ और ‘राधे कृष्णा’ में देवकी नंदन के रोल के लिए जाना जाता है। इसकी वजह से कई बार उन्हें ट्रोल्स का भी सामना करना पड़ता रहा है। ऐसे में अब एक्ट्रेस अपनी तस्वीरों के लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने बिकिनी में फोटोज शेयर की है। इसमें उनका बोल्ड और सिजलिंग अंदाज देख लोग शॉकिंग रिएक्शन दे रहे हैं। (Photo- shafaq naaz/Insta)
-
टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस और ‘बिग बॉस’ की एक्स कंटेस्टेंट शफक नाज सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। ऐसे में अब उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी बिकिनी में कुछ तस्वीरों को शेयर किया है। इसमें उनकी तस्वीरों को देख लोग जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। (Photo- shafaq naaz/Insta)
-
सोशल मीडिया पर सामने आई तस्वीरों में शफक नाज को ब्लू कलर की बिकिनी में देखा जा सकता है। वो पूल में मस्ती करते हुए नजर आ रही हैं। इसमें उनकी बोल्ड अंदाज देख लोग काफी एक्साइटेड हो गए हैं। (Photo- shafaq naaz/Insta)
-
अगर फलक नाज की तस्वीरों पर लोगों के रिएक्शन की बात की जाए तो एक ने लिखा, ‘माता कुंती आप?’ दूसरे ने लिखा, ‘माता कुंती आप पर ये सब अच्छा नहीं लगता है।’ तीसरे ने लिखा, ‘हॉट शफक।’इसके साथ ही एक्ट्रेस की सिजलिंग अदाओं को देखकर एक अन्य ने लिखा, ‘आपकी हॉटनेस की तारीफ के लिए शब्द नहीं है।’ इसी तरह से लोग जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। (Photo- shafaq naaz/Insta)
-
बहरहाल, अगर शफक नाज के करियर की बात की जाए तो उन्होंने ‘सपना बाबुल का…बिदाई’ से करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वो ‘चिड़िया घर’ में नजर आई थीं। (Photo- shafaq naaz/Insta)
-
हालांकि, शफक नाज को करियर में सफलता टीवी सीरियल ‘महाभारत’ से मिली थी। इसमें उन्होंने ‘कुंती’ के रोल से पॉपुलैरिटी हासिल की थी। उस समय एक्ट्रेस 21 साल की थीं। (Photo- shafaq naaz/Insta)
-
छोटे पर पर्दे संस्कारी रोल प्ले करने वाली शफक नाज रियल लाइफ में काफी ग्लैमरस हैं। लेकिन, कई बार उन्हें ग्लैमरस होने का नुकसान उठाना पड़ा था। ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था। लोग ड्रेस की वजह से ट्रोल करते रहते हैं। एक्ट्रेस ने इसे लेकर बताया था कि उनके फैंस उन्हें इस कपड़ों में नहीं देख सकते थे। (Photo- shafaq naaz/Insta)
-
बहरहाल, शफक नाज के प्रोफेशनल फ्रंट की बात की जाए तो उन्हें आखिरी बार टीवी सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ देखा गया था। (Photo- shafaq naaz/Insta)