-
टीवी एक्ट्रेस मौनी रॉय इन दिनों काफी चर्चा में है। एक तरफ जहां उनका टीवी शो 'नागिन' काफी पसंद किया गया है तो वहीं वो जल्द ही फिल्मों में भी नजर आने वाली है। मौनी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अपनी पिक्चर्स इंस्टाग्राम पर सोशल करते रहते हैं। मौनी रॉय अक्सर अपनी दोस्तों के साथ आउटिंग करती हैं और ये पिक्चर्स सोशल भी करती हैं। मौनी रॉय पिछले दिनों सोहाना सिन्हा, अनिशा वर्मा, शिवानी सिंह और रूपाली कदयान के साथ देखा गया। सोहाना सिन्हा के साथ जो पिक्चर उन्होंने सोशल की वो काफी वायरल भी हो रही है। इस फोटो में वह एक विंडो के पास सोहाना के साथ मौनी बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। उनकी इस फोटो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। हालांकि कुछ लोगों ने इस पिक्चर्स पर भद्दे कमेंट किए। सुहाना टीवी प्रोडेक्शन से जुड़ी हैं। उन्होंने 'देवों के देव महादेव' और 'सिया के राम' जैसे प्रोग्रामों को प्रोड्यूस किया है। आगे कि पिक्चर्स में देखिए मौनी की ऐसी ही कुछ तस्वीरें… (सभी पिक्चर्स इंस्टाग्राम)
-
सुहाना के साथ मौनी रॉय। इस पिक्चर पर मौनी को कुछ यूजर्स ने भद्दे कमेंट भी किए तो कुछ ने दोनों को लेस्बियन तक बता दिया।
-
मौन रॉय फिल्मों की तरफ रुख कर रही हैं। आने वाले समय में मौनी गोल्ड में नजर आएंगी।
-
इस फिल्म में मौनी के साथ अक्षय कुमार नजर आएंगे।
-
सोहाना सिन्हा, अनिशा वर्मा, शिवानी सिंह और रूपाली कदयान।
