-
टीवी इंडस्ट्री की चर्चित एक्ट्रेस क्रिस्टल डीसूजा बहुत जल्द एक नए शो में नजर आने वाली हैं। वह अब कलर्स चैनल के शो बेलन वाली बहू में एक अलग ही अवतार में नजर आने वाली हैं। वह शो के प्रोमो में वह एक संस्कारी बहू के रूप में दिख रही हैं। इस शो के प्रोमो में क्रिस्टल की पहली झलक किचन में रोटी बनाने के दौरान मिलती है। वह साड़ी पहने काफी खूबसूरत नरज आ रही हैं। ये एक कॉमेडी शो है जिसके टेलीकास्ट की तारीख का अभी खुलासा नहीं किया गया है। शो में क्रिस्टल कॉमेडी करती नजर आने वाली हैं। उनकी हरकतें आपको हंसने पर मजबूर कर देंगी।
-
शो में उनका किरदार एक भोलीभाली लड़की का है, जो समय-समय पर गलतियां करती ही रहती हैं या ये कहें कि उससे अनजाने में गलती हो जाती हैं। उनकी इन हरकतों से उनके पति को जूझते हुए देखना काफी इंट्रस्टिंग होगा।
-
क्रिस्टल का जन्म एक मार्च (1990) को मुंबई में हुआ था।
-
उनके करियर की शुरुआत साल 2007 में बालाजी टेलीफिल्म्स के शो कहें ना कहें से हुई। इस शो में क्रिस्टल किंजल के किरदार में थीं।
-
वह इसी साल बालाजी के शो क्या दिल में है में भी नजर आईं। वह इस शो में तमन्ना के किरदार में थीं।
-
क्रिस्टल 2008 में फेमस शो कस्तूरी में भी थीं। वह किस देश में है मेरा दिल में वीरा के किरदार में नजर आ चुकी हैं।
-
2011 में क्रिस्टल का शो एक हजारों में मेरी बहना है में भी काम किया। ये उनका अब तक का सबसे पॉपुलर शो रहा। इसमें उनके अपोजिट करन टैकर थे।
-
क्रिस्टल और करन इस शो के बाद से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।
-
वह बात हमारी पक्की है, आहट, एक नई पहचान और ब्रह्मराक्षस जैसे शो में भी नजर आ चुकी हैं। (All Photo Source: Instagram)