-
सब टीवी के शो पार्टनर्स में नजर आने वाली फेमस एक्ट्रेस किश्वर मर्चेंट एक बार फिर चर्चा में हैं लेकिन इस बार वह अपने किसी बयान की वजह से नहीं बल्कि अपनी एक फोटो की वजह से सुर्खियों में आ गई हैं। उन्होंने नए साल के मौके पर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें वह सफेद बिकिनी में पोज देती नजर आ रही हैं। वह समुद्र किनारे रेत पर लेटी पोज दे रही हैं। किश्वर की इस ग्लैमरस फोटो पर इंस्टा यूजर्स कई तरह के कमेंट कर रहे हैं। कोई उनकी इस तस्वीर की तारीफ कर रहा है तो कुछ लोग उनकी शक्ल का मजाक बना रहे हैं। किश्वर की इस फोटो में उनके लुक की तुलना एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा से भी की गई है।
-
उनकी ये तस्वीर श्रीलंका की है जहां वह अपने पति सूयश और अपने दोस्तों के साथ नए साल के सेलिब्रेशन के लिए गईं थीं। किश्वर की इस फोटो को सूयश ने ही कैप्चर किया है।
-
किश्वर नए साल का स्वागत करने अपने दोस्तों के साथ श्रीलंका में हैं। वह वहां अपने करीबी दोस्तों रवि दुबे, सरगुन मेहता, आशा नेगी और रित्विक धनजानी के साथ मौजूद थीं।
-
किश्वर हाल ही में बिग बॉस 11 की कंटेस्टेंट हिना खान के बारे में बयान देकर चर्चा में रही हैं। किश्वर का कहना है कि हिना शो का हिस्सा बनने के लायक नहीं हैं।
-
किश्वर टीवी पर एक हसीना थी, इतना करो ना मुझे प्यार, देश में निकला होगा चांद जैसे कई शो में काम कर चुकी हैं।
-
किश्वर और सूयश की मुलाकात टीवी शो प्यार की एक कहानी के सेट पर हुई थी। दोनों ने एक दूसरे को काफी समय तक डेट करने के बाद एक साल पहले शादी की है।
-
ये दोनों फेमस रिएलिटी शो बिग बॉस सीजन 9 में एक साथ नजर आ चुके हैं।
-
किश्वर बिग बॉस सीजन 9 की सबसे स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट मानी जाती थीं। लेकिन प्रिंस नरूला से उनकी खास बॉन्डिंग की वजह से वह शो से बाहर हो गईं। उन्हें शो से 15 लाख रुपये की राशि लेकर बाहर होना पड़ा था। (All Photo Source: Instagram)