-
TMKOC Sonu Bhide Last Day: टीवी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में ‘सोनू भिड़े’ का किरदार निभाने वाली पलक सिधवानी इस वक्त चर्चा में हैं। एक्ट्रेस ने मेकर्स पर कई आरोप लगाया है। पलक सिधवानी ने तारक मेहता के उल्टा चश्मा की प्रोडक्शन टीम पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। (Photo: Palak Sindhwani/Insta)
-
प्रताड़ना और फीस न देने का आरोप
पलक सिधवानी ने इस शो के मेकर्स पर मानसिक रूप से परेशान करने और कॉन्ट्रैक्ट तोड़ने को लेकर गलत कानूनी नोटिस भेजने का आरोप लगाया है। साथ उन्होंने ये शो के मेकर्स पर 21 लाख रुपये की बची पेमेंट नहीं करने का भी आरोप लगाया है। इसके अलावा पलक सिधवानी ने ये भी आरोप लगाया है कि उनकी तबीयत खराब होने के बाद भी मेकर्स ने उन्हें शो की शूटिंग के लिए बुलाया था। (Photo: Palak Sindhwani/Insta) -
असित मोदी के लिए ये कोई नई बात नहीं
ऐसा पहली बार नहीं है जब तारक मेहता का उल्टा चश्मा प्रताड़ना और पैसे न देने को लेकर चर्चा में आया है। शो के निर्माता असित मोदी के लिए ये कोई नहीं बात नहीं है। इससे पहले भी उनपर कई कलाकार प्रताड़ना और पैसे न देने का आरोप लग चुके हैं। (Photo: Asit Kumarr Modi/Insta) -
1 करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो में शैलेश लोढ़ा के किरदार को खूब पसंद किया गया था। शैलेश लोढ़ा भी असित मोदी पर गलत बर्ताव करने और भुगतान न करने का आरोप लगा चुके हैं। शैलेश ने नेशनल लॉ कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल में बकाया राशि का भुगतान न करने का आरोप लगाया था जिसके बाद दोनों पार्टी में समझौता हुआ और असित मोदी को 1 करोड़ रुपये देने के लिए कहा गया था। (Photo: Shailesh Lodha/Twitter) -
यौन शोषण का आरोप
असित मोदी पर जेनिफर मिस्त्री यौन शोषण का आरोप लगा चुकी हैं। जेनिफर ने असित मोदी और उनकी टीम के कुछ लोगों के खिलाफ बदतमीजी का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत भी दर्ज की थी। पुलिस की तरफ से जब एक्शन नहीं लिया गया तो उन्होंने महाराष्ट्र सरकार से मदद मांगी। इसके बाद असित मोदी को दोषी पाया गया और उनपर 5 लाख रुपये का जुर्माना लगा था। इसके साथ ही जेनिफर मिस्त्री की बकाया राशि को भी भुगतान करने का आदेश दिया गया था। (Photo: Jennifer Mistry Bansiwal/Insta) -
गुंडागर्दी का आरोप
असित मोदी पर मोनिका भदौरिया ने करियर बर्बाद करने की धमकी देने का आरोप लगाया था। मोनिका भदौरिया ने बताया था कि उनके साथ सेट पर कुत्तों की तरह ट्रीट किया जाता था। इसके चलते उन्होंने कई बार सुसाइड की भी सोची थी। (Photo: Monika Sushma Bhadoriya/Insta) -
प्रिया आहूजा
प्रिया आहूजा इस शो में रीटा रिपोर्टर का किरदार निभा चुकी हैं। एक्ट्रेस ने आरोप लगाया था कि उनके पति मालव राजदा के शो छोड़ने के बाद मेकर्स ने उनका ट्रैक एकमद खत्म कर दिया था। अतिस मोदी उनसे यह कहते कि पति कमा रहा तो उन्हें काम करने की क्या जरूरत है। (Photo: Priya Ahuja Rajda/Insta)