-
जीवन में अगर आपको सुखी रहना है तो यह 5 बातें मस्तिष्क में समा लीजिए.. 1. क्रोध: कहते हैं किसी भी इंसान का सबसे बड़ा शत्रु उसका ही क्रोध होता है। जिस इंसान ने अपने क्रोध पर काबू करना सीख लिया उसे ऊंचाईयों पर पहुंचने से कोई नहीं रोक सकता। क्रोध अकसर इंसान को अकेला बना देता है। भलाई इसी में होगी अगर आप क्रोध को खुद से कोसो दूर रखें।
-
2. अहंकार/घमंड: अहंकार जिसका अर्थ होता है खुद को सबसे ज्यादा श्रेष्ठ समझना और दूसरों को तुच्छ व नीचा। याद रखें जो लोग सिर्फ मैं या अहं के भाव के साथ जीते हैं, वे जीवन में कभी भी सफलता हासिल नहीं कर पाते हैं। इंसान की बर्बादी का कारण उसका अहंकार ही होता है।
-
3. अज्ञान या अधूरा ज्ञान होना: इंसान को अगर सही ज्ञान ना हो तो वह अपने लक्ष्य से हमेशा भटक जाता है। इसलिए यह ज़रूरी है कि हमेशा ज्ञान अर्जित करने का प्रयास करते रहे। ज्ञान पाने और बांटने की कोई उम्र नहीं होती। कहते हैं ज्यादा से ज्यादा जानकारी होगी तो हमारा दिमाग अच्छे-बुरे समय में सही निर्णय ले सकेगा।
-
4. ज्यादा मोह होना: अपके अंदर मोह की भावना है तो यह अच्छी बात है लेकिन यह मोह अगर अधिक है तो यहां परेशानी हो सकती है। मोह हमेशा इंसान को बांधे रखता है। जिस इंसान को मोह ने घेर लिया वह कभी भी अपनी ज़िंदगी में आगे नहीं बढ़ पाएगा।
-
5. असुरक्षा की भावना या मौत का डर: जिन लोगों में असुरक्षा की भावना होती है, वे किसी भी काम को पूरे मन से नहीं कर पाते हैं। हर पल स्वयं को असुरक्षित महसूस करते हैं और खुद को सुरक्षित करने के लिए सोचते रहते हैं।
