-
सोशल मीडिया में TikTok काफी पॉपुलर हो चुका है। इस ऐप ने कई लोगों को सोशल मीडिया का सेलिब्रिटी बना दिया है। दिशा मदान का नाम भी ऐसे ही चंद खुशनसीबों में एक है। मूल रूप से बैंगलुरू की रहने वालीं दिशा एक बच्चे की मां हैं। दिशा ने टिकटॉक पर लोगों को अपने डांस से दीवाना बना रखा है। अपने डांस और लिप सिंक की कला के चलते ही दिशा ने टिकटॉक पर 3 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स बना लिए हैं। इंस्टाग्राम, ट्विटर और फेसबुक फॉलोअर्स की संख्या भी इसमें जोड़ दी जाए तो ये नंबर्स 11 मिलियन के पार पहुंच जाएंगे। टिकटॉक पर दिशा की आईडी 'Disha.madan' नाम से है। दिशा डांसकॉर्प नाम की एक संस्था की फाउंडर भी हैं। आइए जानते हैं दिशा मदान की कुछ और बातें(All Pics Disha Madan Instagram):
-
दिशा मदान ने साल 2017 में अपने बॉयफ्रेंड शशांक वासुकी गोपाल से शादी रचा ली थी। शशांक दिशा के कई वीडियोज में नजर आ चुके हैं।
-
शादी को दो साल बाद जब दिशा प्रेग्नेंट थीं तब उनके फोटोशूट भी खूब वायरल हुए थे।
-
हाल ही में दिशा ने एक प्यारे से बच्चे को जन्म दिया है।
-
दिशा मदान बॉलीवुड में आलिया भट्ट, प्रियंका चोपड़ा औऱ दीपिका पादुकोण की बहुत बड़ी फैन हैं।
-
मेल एक्टर्स की बात करें तो अक्षय कुमार, रितिक और वरुण धवन उन्हें पसंद हैं।
-
दिशा टिकटॉक के अलावा म्यूजिकली ऐप पर भी खूब पॉपुलर हैं।
-
प्रेग्नेंसी के दिनों में दिशा ने सोशल मीडिया से थोड़ी दूरी बना ली थी लेकिन अब वह फिर से एक बार अपने वीडियोज से टिकटॉक पर धमाल मचा रही हैं।