-
बॉलीवुड के साथ ही साउथ सिनेमा की फिल्मों में धमाल मचाने वाली एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी ने नया घर खरीदा है। एक्ट्रेस के नए घर की तस्वीरें इस वक्त सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है और फैंस उन्हें जमकर बधाई दे रहे हैं। (Photo: Hansika Motwani/Insta)
-
हंसिका मोटवानी ने साल 2022 में बिजनेसमैन सोहेल कस्तूरिया से शादी की थी। शादी से पहले दोनों एक दूसरे के साथ कई साल रिलेशन में रहे। इस घर में वो अपने पति संग एंट्री करती हुई नजर आ रही हैं। (Photo: Hansika Motwani/Insta)
-
एक्ट्रेस ने गृह प्रवेश की तस्वीरें सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर शेयर की है जिसमें उनका ये नया घर काफी लग्जरी लग रहा है। (Photo: Hansika Motwani/Insta)
-
हंसिका मोटवानी ने जो तस्वीरें शेयर की है उसमें वो सिर पर कलश रख कर पूरे रीति-रिवाज के साथ गृह प्रवेश करती दिखीं। इस दौरान उनके पति भी साथ में नजर आएं। (Photo: Hansika Motwani/Insta)
-
इस तस्वीर में हंसिका और उनके पति सोहेल कस्तूरिया एक साथ घर में कदम रखते नजर आ रहे हैं। (Photo: Hansika Motwani/Insta)
-
इस खास मौके पर हंसिका मोटवानी दुल्हन की तरह सजी नजर आईं। गृह प्रवेश की तस्वीरें शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा है ‘नई शुरुआत’। (Photo: Hansika Motwani/Insta)
-
हंसिका मोटवानी का ये घर अंदर से काफी लग्जरी है जो व्हाइट थीम पर है। (Photo: Hansika Motwani/Insta)
-
गृह प्रवेश के दौरान हंसिका मोटवानी अपनी मां संग काफी खुश दिखीं। (Photo: Hansika Motwani/Insta)
