-

बॉलीवुड में कमाई के लिए कई रास्ते हैं शायद इस बात को ये एक्ट्रेस बखूबी समझती हैं। बॉलीवुड की ये एक्ट्रेस फिल्म से करोड़ों की कमाई कर लेती हैं, लेकिन उनकी कमाई का जरिया बस फिल्म ही नहीं है। फिल्म के अलावा भी कई तरीकों से इनकी कमाई होती है, जिसमें मुख्य है कमर्शियल ऐड। कई एक्ट्रेस के बिज़नेस भी हैं। एक न्यूज साइट के अनुसार आइए जानते हैं बॉलीवुड की सबसे अमीर एक्ट्रेस के बारे में-
-
बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक और बच्चन परिवार की बहू ऐश्वर्या रॉय के पास पैसे की कोई कमी नहीं है। ऐश बॉलीवुड और हॉलीवुड में भी काम कर चुकी हैं। वो करीब 35 मिलियन डॉलर की मालिकन हैं।
-
मॉडल, एक्ट्रेस और मिस वर्ल्ड रह चुकी प्रियंका बॉलीवुड के साथ हॉलीवुड में भी बहुत अच्छा नाम कमा रही हैं। उनके एल्बम ने भी खूब धमाल मचाया है। प्रियंका कुल 8 मिलियन डॉलर की मालकिन हैं।
-
दुनिया की 10 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली अभिनेत्रियों की सूची में भारतीय अभिनेत्री दीपिका पादुकोण का नाम भी शामिल हो चुका है। हालांकि दीपिका के पास कुल दौलत करीब 20 मिलियन डॉलर की है।
-
एक समय बॉलीवुड की बेहतरीन एक्ट्रेस करिश्मा कपूर ने बहुत साल पहले अभनिय करना छोड़ दिया था। लेकिन वो एड से बहुत अच्छा पैसा कमा रही हैं। और साथ ही साथ बिजनेस में भी अच्छा पैसा लगाया है जिस वजह से उनके पास करीब 12 मिलियन डॉलर की दौलत है।
-
बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री और अजय देवगन की पत्नी काजोल बहुत कम फिल्मों में नजर आती हैं। लेकिन काजोल कुछ एड में कभी-कभी नजर आती हैं, लेकिन उन्होंने अजय देवगन की प्रोडक्शन हाउस को बखूबी संभाला है। साथ ही अपना खुद का बिजनेस भी करती हैं। वो करीब 16 मिलियन डॉलर की मालकिन हैं।
-
बॉलीवुड के गलियारे से प्रीति भले ही दूर हो गई हों लेकिन उन्होंने बिजनेस से बहुत अच्छा पैसा कमाया है। वह आईपीएल टीम की सह-मालकिन भी हैं। प्रीति ने हाल ही में एक अमेरिकी बिजनेसमैन से शादी की है। उनके पास कुल 10 मिलियन डॉलर की दौलत है।
-
लम्बे समय से फिल्मों से दूर रहने के बावजूद अमीषा के पास पैसों की कोई कमी नहीं है। उन्होंने अभी तक शादी नहीं की है। लेकिन वह खुद के प्रोडक्शन हाउस से अच्छा पैसा कमा लेती हैं। उनके पास करीब 30 मिलियन डॉलर है।