प्रियंका चोपड़ा 3 साल बाद बॉलीवुड में कमबैक कर रही हैं। प्रकाश झा की जय गंगाजल के बाद वह शोनाली बोस की द स्काइ इज पिंक में नजर आएंगी। The Sky is Pink 11 अक्टूबर को रिलीज होने जा रही है। प्रियंका भी अपनी कमबैक फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। वह पिछले कई दिनों से मुंबई में फिल्म के प्रमोशन में लगी हुई हैं। इन प्रमोशनल इवेंट्स में बॉलावुड से हॉलीवुड तक का सफर तय करने वालीं प्रियंका अलग-अलग अवतारों में नजर आ रही हैं। प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से 24 घंटों के भीतर 6 अलग-अलग लुक्स में तस्वीरें शेयर की हैं। ये तस्वीरें जमकर वायरल भी हो रही हैं। देखें प्रियंका की ये तस्वीरें: -
फरहान अख्तर के साथ इस तस्वीर में प्रियंका ऑरेंज कलर के वन पीस में दिख रही हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए प्रियंका ने कैप्शन में लिखा- #TheSkyisPinkLiterally
-
सफेद लिबास में इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए प्रियंका ने लिखा- तूफान से पहले की शांति
-
जी टीवी के डांस रियालिटी शो डांस इंडिया डांस में प्रियंका चोपड़ा इस गेटअप में पहुंची थीं।
-
प्रियंका ने लिखा कि ये फोटो एक इंटरव्यू के दौरान की है।
-
साड़ी में प्रियंका काफी खूबसूरत लग रही हैं।
-
फिल्म प्रोमशन के दौरान एक इवेंट में इस रंग में भी दिखीं प्रियंका चोपड़ा।
