-
देसी गर्ल के नाम से मशहूर प्रियंका चोपड़ा लंबे समय बाद देसी अवतार में नजर आई हैं। पिछले कुछ समय से प्रियंका हिंदुस्तान में ही हैं। दरअसल प्रियंका लंबे समय बाद बॉलीवुड में कमबैक कर रही हैं। उनकी फिल्म द स्काई इज पिंक 11 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में प्रियंका के साथ फरहान अख्तर भी नजर आएंगे। प्रियंका फिल्म के प्रमोशन में लगी हुई हैं। इसी सिलसिले में वह कलर्स टीवी के रियालिटी शो डांस दीवाने में पहुंचीं। यहां प्रियंका हाथों में चूड़ियां और गले में मंगलसूत्र के साथ साड़ी में नजर आईं। प्रियंका की ये तस्वीरें सोशल मीडिया में छाई हुई हैं।( All Pics: @priyankachopraonline/instagram)
The Sky is Pink एक्ट्रेस प्रियंका ब्लैक साड़ी में नजर आईं। प्रिंटेड ब्लैक साड़ी और स्लीवलेस ब्लाउज में प्रियंका काफी खूबसूरत लग रही थीं। -
प्रियंका ने अपने बाल खोल रखे हैं। साथ ही उन्होंने साड़ी से मैचिंग चूड़ियां पहन रखी है।
-
प्रियंका गले में मंगलसूत्र पहने हुए भी नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया में प्रियंका की ये तस्वीरें वायरल हो रही हैं।
-
इस तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा स्टूडियो के बाहर डॉगी के साथ खेलते हुए नजर आ रही हैं।
-
बता दें कि फिल्म द स्काई इज पिंक का डायरेक्शन सोनाली बोस ने किया है। इस फिल्म से प्रियंका चोपड़ा करीब 3 साल बाद बॉलीवुड में कमबैक करने जा रही हैं।
-
इस फिल्म से पहले प्रियंका आखिरी बार प्रकाश झा निर्देशित जय गंगाजल में नजर आई थीं।
