-
इस साल बॉलीवुड के कई सेलिब्रिटी शादी के बंधंन में बंधे। सभी सेलिब्रेटी ने भले ही अपनी शादी को प्राईवेसी में रखा हो लेकिन उनके फैंस ने उन्हें सोशल साइट पर फेमस कर दिया। साल 2016 की शुरुआत में बॉलीवुड एक्ट्रेस असिन ने 19 जनवरी को माइक्रोमेक्स सीईओ राहुल शर्मा के साथ शादी की। इन दोनों ने पहले चर्च में क्रिश्चियन तौर-तरीकों से शादी की और बाद में हिंदू रीति-रिवाजों के मुताबिक सात फेरे लेकर शादी की थी। आपको बता दें कि इनकी शादी करने के पीछे बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार का हाथ रहा।
-
बॉलीवुड की डिंपल गर्ल एक्ट्रेस प्रीति जिंटा की शादी बॉलीवुड की चर्चित शादियों में से एक थी। प्रीति ने यूएस के रहने जेन गुडइनफ से शादी की। जो उनसे 10 साल चोटे हैं। दोनों की शादी पहले हिंदू रीति रिवाजों से 28 फरवरी 2016 को हुई। लॉस एंजेलिस में हुई इस शादी के केवल कुछ रिश्तेदार और करीबी दोस्त ही शामिल थे। दोनों ने मुंबई में भी एक ग्रैंड रिसेप्शन रखा था। ताकि प्रीति के बॉलीवुड और मुंबई वाले दोस्तों को भी इस खुशी में शामिल किया जा सके। लेकिन इनकी शादी की कोई भी तस्वीर सामने नहीं आई थी। उनकी तस्वीर शादी के कई दिनों बाद सामने आई।
-
बॉलीवुड की 'रंगीला' गर्ल उर्मिला मातोंडकर ने भी इसी साल विवाह रचाया। उन्होंने मार्च महीने में 9 साल छोटे कश्मीरी बिजनेसमैन और मॉडल मोहसिन अख्तर मीर से शादी की। शादी भले ही मस्लिम नौजवान से की हो लेकिन दिलचस्प ये है कि उर्मिला इस दौरान पूरे हिंदु रीति रिवाज के गेटअप में नजर आईं थीं।
-
इनके अलावा बिपाशा और करण ने 30 अप्रैल को बंगाली रीति-रिवाजों से शादी की थी। दोनों की पहली मुलाकात ‘अलोन’ मूवी के सेट पर हुई थी। इसके बाद धीरे-धीरे उनके संबंधों में आई मिठास तस्वीरों के माध्यम से इंस्टाग्राम पर सामने आने लगी। बता दें कि करन सिंह ग्रोवर की यह तीसरी शादी है। इससे पहले वह टीवी एक्ट्रेस श्रद्धा निगम और जेनिफर विंजेट को अपनी जिंदगी का हिस्सा बना चुके हैं।

टीवी एक्ट्रेस दिव्यंका त्रिपाठी और विवेक दहिया ने आठ जुलाई को भोपाल में शादी कर ली। शादी के बाद दो ग्रांड रिसेप्शन पार्टी दी गई। एक पार्टी विवेक के होम टाउन चंडीगढ़ और दूसरी मुंबई में इंडस्ट्री के दोस्तों को दी गई। इस कपल ने अपनी वेडिंग फोटो अपने फैन्स के लिए सोशल मीडिया पर अपलोड की है। इसके बाद दोनों ने अपनी वेडिंग स्टोरी भी अपने फैन्स को बताई। अब उन्होंने अपने वेडिंग स्टोरी की फिल्म से पहले टीजर लॉन्च किया है। वेडिंग फिल्म का नाम ‘रंग-दे’ रखा गया है, जो कि 29 जुलाई की रिलीज होगी। यह टीचर सोशल मीडिया अकाउंट पर रिलीज किया गया है। दिव्यंका और विवेक की ओर से अपने फैन्स और दोस्तों को दिए गए इस गिफ्ट में बताया गया है कि वे पहली बार कैसे मिले। टीजर के मुताबिक दोनों की मुलाकात एक पार्टी के दौरान हुई। विवेक जो कि थोड़े से शर्मीले थे और पार्टी में नहीं जाते थे। एक बार वे किसी पार्टी मे गए जहां, उनकी मुलाकात दिव्यंका से हुई। विवेक ने अपनी पूरी कोशिश की कि वे दिव्यंका के साथ अच्छे से डांस करें, लेकिन वह भी शर्मिली थीं।