-
सैफ अली खान और करीना कपूर के बेटे तैमूर अली खान आज 1 साल के हो गए हैं। पटौदी खानदान के 'जूनियर नवाब' के घर में इस मौके पर शानदार पार्टी रखी गई। इस एक साल में तैमूर के जन्मदिन के बाद उनकी तस्वीरों का दीवानापन कुछ इस तरह रहा कि इंस्टाग्राम पर उनकी तस्वीरों के तमाम अनऑफिशिल पेज बन गए। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं इस एक साल में तैमूर अली खान के बारे में हुए कुछ सबसे बड़े विवादों के बारे में और दिखाते हैं उनकी कुछ सबसे शानदार तस्वीरें।
-
करीना कपूर के बेटे से जुड़ा सबसे बड़ा विवाद उस वक्त हुआ जब पिता सैफ अली खान ने अपने बेटे का नाम 'तैमूर' रखा। ऐसे हजारों लोग थे जिन्हें सैफ द्वारा अपने बेटे का यह नाम रखना पसंद नहीं आया।
-
सोशल मीडिया पर यूजर्स ने कहा कि अपने बेटे का नाम तैमूर अली खान पटौदी रखकर सैफ-करीना ने भारतीयों का नरसंहार करनेवाले शासक तिमूर लंग को महिमामंडित कर दिया है।
-
हिंदू-मुस्लिम मामलों में बढ़-चढ़ कर अपनी बात रखने वाले पाकिस्तानी मूल के लेखक तारिक फतेह ने कहा कि सैफ अली खान ने अपने बेटे का नाम तैमूर रखकर यह साबित किया है कि या तो वे अशिक्षित हैं या अहंकारी हैं।
-
इन विवादों के बीच पिता सैफ ने जनता को जवाब देते हुए कहा था कि तैमूर का मतलब 'लोहा' (iron) होता है और यह एक अरेबियन नाम है।
-
तैमूर अली खान के नाम का विरोध करने वालों को माकूल जवाब देते हुए ऋषि कपूर ने कहा था कि सैफ तैमूर के पिता हैं और वह जो चाहें अपने बेटे का नाम रख सकते हैं।
-
तैमूर अली खान की तस्वीरें जब-जब सोशल मीडिया पर आईं सैफ और करीना के दीवानों ने उन्हें खूब प्यार दिया। हालांकि एक धड़ा ऐसे लोगों का भी था जो नन्हे तैमूर को ट्रोल करने में व्यस्त रहते थे।
-
तैमूर की बर्थडे पार्टी में तमाम स्टार किड्स पहुंचे और उनके बर्थडे पटौदी पैलेस में ही मनाया गया।
-
सैफ और करीना के इन नन्हें मंचकिन के बर्थडे पर आइए देखते हैं उनकी कुछ सबसे शानदार तस्वीरें जिन्हें साल भर खूब पसंद किया।
-
(All Photo's Source Instagram)
-
-
-
-
