-
बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान और करीना कपूर खान का बेटा तैमूर अली खान जन्म के वक्त से ही सुर्खियों में रहा है। मीडिया में तैमूर से जुड़ी तकरीबन हर चीज की अपडेट आती रही है और फैन्स की दीवानगी की हद तो यह है कि इंस्टाग्राम और ट्विटर पर तैमूर के कई फैन क्लब बन चुके हैं। इन पर तैमूर से जुड़ी लेटेस्ट तस्वीरें अपलोड होती रहती हैं। इसी बीच माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर कुछ लोगों को तैमूर को इस हद तक तवज्जो दिया जाना और उन्होंने इसी से जुड़े तमाम जोक्स एवं मीम्स बना कर अपलोड कर दिए। हम यहां पर आपको ऐसे ही कुछ जोक्स दिखा रहे हैं।
-
जिस तरह से तैमूर से जुड़ी हर छोटी बड़ी बात को सोशल मीडिया पर खबर के तौर पर दिखाया जाता है इसका सोशल मीडिया पर मजाक बना।
-
बजट 2018 पर भी तैमूर से जुड़े जोक्स सोशल मीडिया पर शेयर किए गए। इस जोक में लोगों से पूछा गया है कि अर्थव्यवस्था की किसे बेहतर समझ है, तैमूर को या राहुल गांधी को?
-
जिस तरह से तैमूर के जन्म से पहले उनकी मां करीना कपूर हर पब्लिक इवेंट में नजर आईं उस बात को देखते हुए एक यूजर ने ट्विटर पर लिखा- तैमूर पैदा नहीं हुआ बल्कि रिलीज हुआ था।
-
सोशल मीडिया पर जन्म के समय तैमूर के रंग को लेकर भी जोक्स बनाए गए हैं।
-
तैमूर से जुड़ी हर छोटी खबर को कई बार तूल दे दिया जाता है। इस पर एक यूजर ने यह जोक बनाया।
-
एक अंग्रेजी न्यूज पोर्टल द्वारा तैमूर की खबर पर दी गई हेडलाइन को लेकर यह जोक बनाया।
-
सोशल मीडिया पर वायरल हुई बिहार में नकल की इस पुरानी तस्वीर के ऊपर लिखा गया कैप्शन इसे फनी बना देता है। (All Photos's Source: Twitter)
