-
Happy Birthday Tabu: बॉलीवुड एक्ट्रेस तब्बू (Tabu) हिंदी सिनेमा की बेहतरीन एक्ट्रेसेस में से एक हैं। सिल्वर स्क्रीन से लेकर ओटीटी तक तब्बू ने बेहतरीन काम किया है। चाहे घरेलू महिला की भूमिका हो या पुलिस वाली की, तब्बू हर किरदार में जान डाल देती हैं। हालांकि, तब्बू अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। तब्बू का असली नाम तबस्सुम फातिमा हाशमी है। लेकिन एक्ट्रेस अपने नाम के आगे हाशमी नहीं लगाती हैं।
-
अपने सरनेम को लेकर एक्ट्रेस ने सिमी गरेवाल को दिए अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि जब वह तीन साल की थीं, तब उनके माता-पिता का तलाक हो गया था। तब्बू की मां ने अपने बच्चों को सिंगल मदर के तौर पर परवरिश की थी।
-
एक्ट्रेस ने बताया था कि उनके पिता ने किसी और से शादी कर ली थी और उनकी दूसरी पत्नी से भी उन्हें दो बेटियां हैं। तब्बू ने कहा था कि उन्हें अपने नाम के आगे अपने पिता का नाम यानी हाशमी जोड़ना जरूरी नहीं लगता। एक्ट्रेस ने कहा कि शुरू से ही उन्होंने अपने नाम में हाशमी नहीं लगाया। वो हमेशा से अपने नाम के साथ फातिमा लगाया करती हैं, जो उनका मिडल नेम है।
-
बता दें, तब्बू 52 साल की हैं और अभी भी सिंगल हैं। उन्होंने अभी तक शादी नहीं की है। तब्बू कभी भी अपनी लव लाइफ के बारे में खुलकर बात नहीं करतीं। लेकिन आपको बता दें, एक्ट्रेस का नाम कई बड़े सेलेब्स के साथ जुड़ चुका है।
-
सबसे पहले उनका नाम संजय कपूर के साथ जुड़ा था। दरअसल, दोनों ने फिल्म प्रेम में साथ काम किया था। इस फिल्म में तब्बू और संजय कपूर लीड रोल में थे। शूटिंग के दौरान दोनों एक दूसरे के करीब आए थे। लेकिन कुछ दिनों तक रिलेशनशिप में रहने के बाद दोनों एक दूसरे से अलग हो गए।
-
इसके बाद तब्बू की लाइफ में डायरेक्टर साजिद नाडियावाला की एंट्री हुई। दरअसल, साजिद की पत्नी यानी एक्ट्रेस दिव्या भारती और तब्बू काफी अच्छी दोस्त थीं। मगर एक दिन अचानक दिव्या कि विवादास्पद तरीके से मौत हो गई।
-
दिव्या भारती के निधन के बाद तब्बू ने इमोशनली साजिद को संभाला था। शुरुआत में दोनों दोस्त की तरह थे, मगर धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने लगी थीं। लेकिन दोनों का ये रिश्ता भी कुछ दिनों तक ही चल पाया था।
-
तब्बू की लाइफ में तीसरे इंसान साउथ एक्टर अक्किनेनी नागार्जुन थे। नागार्जुन के साथ तब्बू करीब 10 साल रिलेशनशिप में रही थीं। लेकिन नागार्जुन पहले से ही शादीशुदा थे। 10 साल तक रिलेशनशिप में रहने के बाद तब्बू को अहसास हुआ कि वह उनके लिए अपनी पत्नी को नहीं छोड़ने वाले। जिसके बाद से तब्बू ने नागार्जन से दूरी बना ली।
-
बता दें, तब्बू और अजय देवगन एक दूसरे के काफी अच्छे दोस्त हैं और कई फिल्मों में साथ नजर आ चुके हैं। एक इंटरव्यू में तब्बू ने मजाकिया अंदाज में बताया था कि अजय देवगन और तबू के कजिन आर्य समीर की वजह से वो अभी तक सिंगल है।
-
तब्बू ने बताया था कि जब वो छोटी थी तो अजय और समीर उनपर कड़ी नजर रखते थे। जब वो किसी लड़के से बात करती थीं तो दोनों उसे धमकाने पहुंच जाते थे और उसकी पीटाई करके भगा देते थे। ये तो थी मजाक की बात, लेकिन आपको बता दें, तब्बू और अजय ने एक साथ कई हिट फिल्मों में काम किया है जिसमें ‘विजयपथ’, ‘हकीकत’, ‘तक्षक’, ‘दृश्यम’, ‘फितूर’, ‘गोलमाल अगेन’, ‘दे दे प्यार दे’, ‘भोला’ जैसी फिल्में शामिल है।
(Photos Source: @tabutiful/instagram)
(यह भी पढ़ें: कई बार टूटा दिल, बिन शादी बनी मां, जानिए कितनी संपत्ति की मालकिन हैं Arya 3 स्टार सुष्मिता सेन)
