-
टेलीविजन का बेहद पॉपुलर शो Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah 11 साल का हो गया है। साल 2008 में शुरु हुए इस शो ने घर-घर में अपनी एक खास जगह बना ली है। इस शो की लोकप्रियता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि लगातार टीआरपी की लिस्ट के टॉप सीरियल्स में अपनी जगह बनाते हुए इसने 11 साल पूरे कर लिए हैं। लंबी चौड़ी स्टारकास्ट से सजा ये शो आज भी लोगों के दिलों पर राज कर रहा है। इस शो में काम करने वाले एक्टर्स घरों में अपने किरदार के नाम से मशहूर हो चुके हैं। आइए देखते हैं इसके मशहूर किरदार 11 साल पहले कैसे दिखते थे और आज कैसे दिखते हैं।
-
दिलीप जोशी शो में जेठालाल का किरदार निभाते हैं। बहुत से दर्शक दिलीप को जेठालाल के नाम से ही जानते और पुकारते हैं। (Photo: @dilipjoshi/instagram)
दिशा वकानी इस शो की शायद सबसे चर्चित किरदार को निभाती थीं। इस किरदार का नाम था दयाबेन। दया बेन अपने बोलने के तरीके के लिए दर्शकों के बीच खासे लोकप्रिय हैं। हालांकि फिलहाल पिछले कुछ महीनों से दिशा वकानी ने खुद को शो से अलग कर रखा है।(Photo: @dishawakani/instagram) कवि और एक्टर शैलेष लोढ़ा तारक मेहता का किरदार निभाते हैं। शैलेष ने अब काफी वेट पुटऑन कर लिया है। (Photo: @shaileshlodha/instagram) -
मुनमुन दत्ता शो में बबिता जी के किरदार से फैंस को अपना दीवाना बना रही हैं। अब मुनमुन काफी स्लिम और स्टायलिश हो गई हैं।(Photo: @munmundutta/instagram)
-
मंदार चांदवड़कर इस पॉपुलर शो में आत्माराम तुकाराम भिड़े का किरदार निभाते हैं। मंदार के लुक्स में पिछले 11 सालों में बहुत ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिला है। (Photo: @mandarchandwadkar/instagram)