सुष्मिता सेन इन दिनों अपनी वेब सीरीज आर्या को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं जबकि उनके भाई राजीव सेन और भाभी चारू असोपा अपने रिश्तों में आई दरारों को लेकर चर्चा में हैं। सूत्रों की मानें तो चारू और राजीव के बीच काफी लंबे वक्त से सब कुछ ठीक नहीं चल रहा। चारू असोपा आए दिन ही इंस्टाग्राम पर इमोशनल मैसेज लिखती हैं। उनके ज्यादातर मैसेज टूटे हुए रिश्तों को लेकर होते हैं। इतना ही नहीं दोनों एक दूसरे से अलग भी रहने लगे हैं। राजीव दिल्ली में हैं और उनकी पत्नी चारू मुंबई में रह रही हैं। चारू और राजीव ने एक इंस्टाग्राम से वो तस्वीरें भी डिलीट कर दी हैं जिनमें दोनों साथ थे। कई दफा ये कपल रोमांटिक तस्वीरों को लेकर ट्रोल भी हुआ है लेकिन अब इनके अकाउंट पर एक भी साथ वाली तस्वीर नहीं है। 7 जून 2019 को चारू और राजीव शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों के विवाह की तस्वीर खुद सुष्मिता सेन शेयर की थी। इसके बाद से ही चारू सुर्खियों में आई थीं। दोनों ने गोवा में राजस्थानी और बंगाली रीति-रिवाजों से विवाह रचाया था। शादी में सिर्फ करीबी दोस्त और परिवार वाले ही मौजूद थे। चारू असोपा सीरियल ‘मेरे अंगने में’ से फेमस हुईं थी। -
दोनों ने गोवा में राजस्थानी और बंगाली रीति-रिवाजों से विवाह रचाया था। शादी में सिर्फ करीबी दोस्त और परिवार वाले ही मौजूद थे। चारु असोपा सीरियल ‘मेरे अंगने में’ से फेमस हुईं थी।
दोनों ने सोशल अकाउंट से एक दूसरे को न सिर्फ अनफॉलोव किया बल्कि ब्लॉक भी कर दिया है। चारू आए दिन ही इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल शायरी के जरिए अपनी फीलिंग्स बयां कर रही हैं। हाल ही में चारू ने पिंक कलर की साड़ी में अपसेट मूड में एक तस्वीर शेयर की है। फोटो के कैप्शन में उन्होंने लिखा, नाराज क्यों होते हो, चले जायेंगे बहुत दूर, जरा टूटे हुए दिल के टुकड़े तो उठा लेने दो। दूसरी तस्वीर पर चारू ने लिखा, कशमकश से भरी जिंदगी तोहमतें भी बेशुमार हैं। यह काफिला है शिकायतों का लोग केवल सवाल करते हैं। समझना है तो खुद को ही समझ बेगैरत समझ जाए तो क्या बात है?? मसले तो रोज आएंगे जीवन में हल कौन से होंगे यह सवाल नासूर है?????? मिजाज वाकिफ भी है और नाकाफी भी वजूदे मिसाल क्या बनेंगे सवाल बाकी है अभी। नाराज रिश्तो को नाराज ही रहने दो, समुंद्र में पत्थर फेंकने से तरंगे बनती हैं पानी बहता नहीं।।। तस्वीरों के कैप्शन से भी यही लगता है जैसे दोनों का यह प्यारा रिश्ता पूरी तरह से खत्म हो चुका है। हालांकि अभी दोनों का आधिकारिक तौर पर कोई बयान नहीं आया।
