-
सुशांत सिंह राजपूत सोमवार पंच तत्व में विलीन हो गए। मुंबई में बारिश के बीच एक्टर को अंतिम विदाई देने के लिए बॉलीवुड के तमाम सेलिब्रिटीज मुंबई के विले पार्ले स्थित पवन हंस श्मशान घाट पहुंचे। सुशांत सिंह के अंतिम संस्कार में परिवार, रिश्तेदार और करीबी दोस्तों को मिलाकर कुल 25 लोग शामिल हुए थे। पूरे विधि-विधान के साथ सुशांत का अंतिम संस्कार किया गया। पिता के.के. सिंह, बड़ी बहन और चचेरे भाई विधायक नीरज सिंह सोमवार मुंबई पहुंचे थे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक परिवार की इच्छा थी कि सुशांत का अंतिम संस्कार उनके गृह नगर पटना में हो लेकिन, कोरोना लॉकडाउन के चलते उन्हें इसकी अनुमति नहीं मिली। सुशांत सिंह के साथ फिल्म 'राबता' में काम कर चुकीं कृति सैनन, श्रद्धा कपूर, सुनील शेट्टी, वरुण शर्मा, क्रिस्टल डिसूजा उन्हें अंतिम विदाई देने श्मशान घाट पहुंचे थे। सुशांत को मुखाग्नि देते वक्त उनके पिता फूट-फूटकर रोने लगे थे।
-
सुशांत सिंह के अंतिम संस्कार में एक्ट्रेस और मॉडल रिया चक्रवर्ती भी शामिल हुईं। रिया और सुशांत के बीच अफेयर की खबरें भी थीं।
-
फिल्म राब्ता में कृति सेनन सुशांत सिंह राजपूत के साथ नजर आई थीं। कृति सेनन सुशांत सिंह के अंतिम विदाई दी। इस दौरान मुंबई में बारिश भी हुई।
-
फिल्म छिछोरो में सुशांत सिंह राजपूत की को-एक्ट्रेस रहीं श्रद्धा कपूर भी उनको अंतिम विदाई देने श्मशान घाट पहुंची थीं।
-
सुशांत सिंह के अंतिम संस्कार में एक्टर विवेक ओवेरॉय भी शामिल हुए। बता दें रविवार (14 जून) की सुबह सुशांत सिंह राजपूत ने अपने घर में सुसाइड कर लिया था। शव को मुंबई के कूपर अस्पताल ले जाया गया था। पोस्टमार्टम के बाद एक्टर के पार्थिव शरीर को सीधे श्मशान घाट ले जाया गया था।
-
मुंबई में बारिश के बीच एक्टर रणवीर शौरी भी सुशांत सिंह को विदाई देने पहुंचे। रविवार की देर रात सुशांत सिंह राजपूत की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई थी। इसमें दम घुटने से मौत की पुष्टि हुई थी। मामले की जांच मुंबई की क्राइम ब्रांच कर रही है।
-
एक्टर वरुण शर्मा भी सुशांत सिंह के अंतिम दर्शन को विले पार्ले के सेवा समाज घाट पहुंचे थे। वरुण ने सुशांत सिंह के साथ फिल्म छिछोरे में नजर आए थे।
-
बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव छिछोरे फिल्म के एक्टर के अंतिम संस्कार में शामिल हुए। सुशांत सिंह राजपूत ने फिल्म काई पो चे से बड़े परदे पर शुरुआत की थी। इस फिल्म में राजकुमार राव ने भी शानदार अभिनय किया था।