-

यूं तो सनी देओल (Sunny deol) और डिंपल कपाड़िया (Dimple Kapadia) के अफेयर की बात किसी से छुपी नहीं है। दोनों एक्टर्स के रिलेशनशिप के चर्चे आज भी खूब रहते हैं। लेकिन आपको पता है कि ‘गदर-2’ के एक्टर की रियल वाइफ कौन है? जिसने अफेयर की खबरों के बाद भी उनका साथ कभी नहीं छोड़ा। तो चलिए आज हम आपको सनी पाजी रियल वाइफ के बारे में बताते हैं। (Photo- varinder chawla/insta)
-
सनी देओल ने भले ही डिंपल कपाड़िया से प्यार किया हो मगर उनकी रियल वाइफ कोई और नहीं बल्कि पूजा देओल हैं, जिनका असली नाम लिंडा देओल है। उनकी और सनी की शादी 1984 में हुई थी। इनकी शादी को 39 साल हो गए हैं और अब वो काफी बदल गई हैं। करण की वेडिंग में उनका लेटेस्ट लुक देखने के लिए मिला है। (Photo- varinder chawla/insta)
-
वापस पूजा पर आते हैं। वो मुख्यतः लंदन से ताल्लुक रखती हैं। उनका जन्म 21 सितंबर, 1957 को भारतीय मूल के कृष्णन देव महल के घर हुआ था। उनकी मां साराह महल ब्रिटिश थीं, जो ब्रिटिश की रॉय फैमिली से संबंध रखती थीं। (Photo- varinder chawla/insta)
-
सनी देओल से शादी के बाद लिंडा ने अपना पूजा कर लिया था। 39 साल पहले इनकी शादी खूब चर्चा में रही थी और खूब फोटोज भी सामने आई थीं। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एक्टर ने इसे झूठा बताकर साफ इनकार कर दिया था। दावा ये भी किया जाता है कि पूजा सनी देओल के बचपन की दोस्त हैं। (Photo- varinder chawla/insta)
-
पूजा देओल को अधिकतर लोग हाउस वाइफ के तौर पर जानते हैं। उनके बारे में ये बहुत कम ही लोग जानते हैं कि वो हाउस वाइफ ही नहीं बल्कि एक राइटर भी हैं और वो बॉलीवुड में काम कर चुकी हैं। जी हां, आपने बिल्कुल सही सुना। उन्होंने सनी देओल की फिल्म ‘यमला पगला दीवाना-2’ की कहानी लिखी थी। (Photo- varinder chawla/insta)
-
इसके साथ ही पूजा एक्टिंग की दुनिया में भी हाथ आजमा चुकी हैं। साल 1966 में रिलीज हुई फिल्म ‘हिम्मत’ में उन्होंने गेस्ट अपीयरेंस भी थी। हालांकि, इसके बाद भी सनी देओल की वाइफ ने लाइमलाइट से दूरियां बनाकर रखी थी। (Photo- varinder chawla/insta))
-
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कहा जाता है कि सनी देओल ने अमृता सिंह और डिंपल कपाड़िया संग कथित रिलेशन के चलते पूजा के साथ शादी की खबरों को नकारा है। हालांकि, एक्टर की ओर से इस पर कोई सफाई नहीं दी गई है। (Photo- varinder chawla/insta)
-
(Photos- varinder chawla/insta)