-
सुनील शेट्टी की बेटी आथिया शेट्टी इन दिनों अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में हैं। खबरें हैं कि आथिया और क्रिकेटर केएल राहुल एक दूसरे को इन दिनों डेट कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों इस वक्त रिलेशनशिप में हैं। बॉलीवुड लाइफ के सोर्स के हवाले से खबर है कि केएल राहुल और आथिया एक दूसरे के प्यार में गिर गए हैं। दोनों पब्लिक अपीयरेंस से काफी बचते हैं। खबरें हैं कि राहुल अभी तक किसी भी ऐसी एक्ट्रेस के साथ रिलेशनशिप में नहीं रहे जिनसे उनका नाम जुड़ा हो। आथिया अपने करियर में कुछ खास कमाल करके नहीं दिखा पाई हैं। आखिरी बार आथिया अर्जुन कपूर के साथ फिल्म 'मुबारकां' में नजर आई थीं। इस फिल्म में अर्जुन और आथिया के अलावा इलियाना डीक्रूज और अनिल कपूर भी थे। देखें आथिया की तस्वीरें, देखें तस्वीरें:-
-
सोर्स के मुताबिक- 'राहुल और आथिया दोनों साथ में घूमने फिरने बाहर निकलते हैं। दोनों ने एक दूसरे को फरवरी से थोड़ा पहले डेट करना शुरू कर दिया था। इसके बाद दोनों एक दूसरे के लिए सीरियस होने गले।'
-
बताते चलें, राहुल और आथिया की मुलाकात एक म्यूच्वल फ्रेंड के जरिए हुई थी। उनकी कॉमन फ्रेंड हैं आकांक्षा रंजन।
-
आकांक्षा ने ही इन दोनों को मिलवाया था। आकांक्षा के इंस्टा अकाउंट से उन्होंने एक तस्वीर शेयर की थी जिसमें वह आथिया और राहुल के साथ नजर आ रही हैं।
-
अप्रैल के महीने में इस तस्वीर को अपलोड किया गया था।
-
बॉलीवुड लाइफ के मुताबिक जब आथिया से उनके रिलेशनशिप को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कमेंट करने से इनकार कर दिया था।
-
एक्ट्रेस आथिया शेट्टी
-
सुनील शेट्टी की बेटी एक्ट्रेस आथिया शेट्टी
