-
मनीष पॉल एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के जाने माने शख्सियत हैं। उनकी कॉमिक टाइमिंग और शानदार होस्टिंग का लगभग हर कोई फैन है। उनके चाहने वालों में सिर्फ आम इंसान ही नहीं बल्कि मायानगरी के तमाम सेलिब्रिटीज भी शामिल हैं। मनीष पॉल ने सबसे बड़े ड्रामेबाज, डांस इंडिया डांस, इंडियन आइडल, झलक दिखला जा, नच बलिये जैसे तमाम टीवी रियालिटी शोज को होस्ट किया है। इसके अलावा उनको ढेरों फिल्म अवॉर्ड फंक्शन्स भी होस्ट करते देखा जा चुका है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एक एपिसोड की होस्टिंग के लिए मनीष पॉल लगभग 1.5 करोड़ रुपए चार्ज करते हैं। लेकिन आज करोड़ों में खेलने वाले मनीष पॉल ने वो दिन भी देखे हैं जब उन्हें पैसे बचाने के लिए अपने ही घर में मेड का काम करना पड़ा था। (All Pics: @manieshpaul/Instagram)
-
मनीष पॉल ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनका शुरू से सपना मुंबई जाकर एक्टर बनना था। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से ग्रैजुएशन करने के बाद मुंबई का रुख कर लिया।
-
मुंबई रवाना होने से पहले उन्होंने संयुक्ता पॉल से शादी रचा ली थी। मुंबई में शुरुआती एक साल उनका बड़ा कठिन बीता।
-
पूरे साल काम नहीं मिला। उनकी पत्नी टीचर थीं तो कमाई का जरिया सिर्फ वही था। पत्नी के पैसों से उन्होंने अपने स्ट्रगल का एक साल काटा।
-
मनीष पॉल ने मीडिया से बात करते हुए एक बार बताया था कि पत्नी के पैसे बचाने लिए वो अपने ही घर में मेड का काम करते थे।
-
मनीष पॉल को ये बताने में बिल्कुल भी हिचकिचाहट नहीं होती कि उनकी पत्नी कमाती थीं और वह घर में बर्तन मांजने औऱ कपड़े धोने जैसे काम करते थे ताकि कुछ पैसे बच सके।
-
लेकिन एक साल बाद किस्मत पलटी औऱ मनीष पॉल को पहले रेडियो जॉकी का काम मिला और फिर बाद में टीवी होस्टिंग का।
