-
& टीवी के शो 'भाबीजी घर पर हैं' के हप्पू सिंह आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। घर-घर में लोग हप्पू सिंह को जानने लगे हैं। आज उनके पास पैसा है, नाम है और काम भी है। लेकिन यूपी के योगेश त्रिपाठी का हप्पू सिंह बनने तक का सफर इतना आसान नहीं रहा है। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में योगेश ने बताया कि कैसे उन्हें ऑडिशन्स के लिए 12-12 घंटे लाइन में खड़े रहना पड़ता था। इतने के बाद भी कहीं से कोई उम्मीद की किरण आती नहीं दिखती थी।(All Pics: @yogeshtripathi/instagram)
-
योगेश त्रिपाठी उत्तर प्रदेश के झांसी जिले के रहने वाले हैं। शिक्षकों के परिवार से बिलॉन्ग करने वाले योगेश का एक्टिंग में करियार बनाने का सपना देखना अपने आप में क्रांतिकारिक था।
-
योगेश ने अपने सपनों को साकार करने के लिए सबसे पहले लखनऊ को चुना। वहां पर उन्होंने 4 साल तक थियेटर किया और एक्टिंग की बारीकियां सीखीं।
-
साल 2005 में लखनऊ से मुंबई का रुख किया। योगेश मुंबई तो आ गए लेकिन यहां इंडस्ट्री में कोई उनका गॉडफादर नहीं था। वो जहां कहीं ऑडिशन देखते लाइन में लग जाते।
-
योगेश अपने पुराने दिन याद करते हुए कहते हैं कि उन दिनों ऑडिशन्स के लिए 12-12 घंटे लाइन में लगा रहता था। जब इनी मशक्कत के बाद भी ऑडिशन्स का कोई पॉजिटिव रेस्पॉन्स नहीं आता तो काफी निराशा होती थी।
-
लेकिन इतनी परेशानियों के बाद भी उन्होंने निराशा को अपने ऊपर हावी नहीं होने दिया। वो मेहनत करते रहे। फिर साल 2007 में एक दिन उन्हें मौका मिला क्लोरमिंट के ऐड में काम करने का।
-
इस छोटे से रोल के लिए योगेश ने कड़ी मेहनत की। उनका ये ऐड खूब पॉपुलर हुआ। इस पॉपुलारिटी का फायदा ये हुआ कि उन्हें सब टीवी के शो FIR में काम मिल गया।
-
इस शो में उनका रोल तो छोटा था लेकिन फिर भी वह डटे रहे। इस शो के साथ वह 6 साल तक जुड़े रहे जिस दौरान 160 से ज्यादा साइड रोल किए।
-
FIR के बाद उन्हें मौका मिला एंड टीवी के शो भाबीजी घर पर हैं में। इस शो में उन्हें पहले के मुताबिक बढ़िया रोल मिला। कैरेक्टर का नाम था हप्पू सिंह।
-
हप्पू सिंह के किरदार में उन्होंने ऐसी जान डाली की घर-घर मशहूर हो गए। उनकी फैन फालोइंग बढ़ गई। लोग पहचानने लगे। साथ ही पैसे भी अच्छे मिलने लगे।
-
आज हप्पू सिंह उर्फ योगेश त्रिपाठी अपने काम को जी रहे हैं। लोगों के मन में योगेश की तस्वीर बिल्कुल हप्पू सिंह की तरह छप गई है। लेकिन हकीकत में योगेश काफी कूल और स्टायलिश हैं।
