• English English
  • தமிழ் தமிழ்
  • বাংলা বাংলা
  • മലയാളം മലയാളം
  • ગુજરાતી ગુજરાતી
  • हिंदी हिंदी
  • मराठी मराठी
  • Business Business

Jansatta

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Instagram
LIVE TV
  • होम
  • ताजा खबर
  • राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राज्य
  • फोटो
  • वीडियो
  • आस्था
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • पैसा
  • एजुकेशन
  • ई-पेपर
  • इन्वेस्टिगेशन स्टोरी
  • REET Admit Card
  • सही हिंदी
  • वायरल
  • राशिफल
  • हिन्दू कैलेंडर
  • इन्वेस्टिगेशन स्टोरी
  • REET Admit Card
  • सही हिंदी
  • वायरल
  • राशिफल
  • हिन्दू कैलेंडर
  1. Hindi News
  2. Photos
  3. entertainment gallery
  4. stampede at mecca two indians among 717 haj pilgrims killed over 850 injured

यह कैसी बकरीद… हजयात्रा बना मौतयात्रा: मक्का में भगदड़ से 717 की मौत, 14 भारतीय सहित 863 घायल

सऊदी अरब के पवित्र मक्का शहर के पास मीना में शैतान को कंकड़ मारने की हज की रस्म के लिए आगे बढ़ने के दौरान मची भगदड़ में कम से कम 717 लोगों की मौत हो गई और 860 से अधिक घायल हो गए।

By: जनसत्ता ब्यूरोएजंसीप्रियम सिन्हा
September 25, 2015 09:16 IST
हमें फॉलो करें
    • haj stampede, indians killed, mecca stampede, haj stampede death, haj stampede indians killed, indians killed in mecca, mecca indians killed, haj stampede injured, haj stampede accident, haj stampede pilgrims, haj stampede today,haj news today, mecca accident, mecca news today, mecca stampede photos, mecca stampede pictures, saudi news today, world news, हजयात्रा, मक्का, नरेंद्र मोदी, 717 लोगों की मौत
      सऊदी अरब के पवित्र मक्का शहर के पास मीना में शैतान को कंकड़ मारने की हज की रस्म के लिए आगे बढ़ने के दौरान मची भगदड़ में कम से कम 717 लोगों की मौत हो गई और 860 से अधिक घायल हो गए। घायलों में 14 भारतीय नागरिक भी हैं। पिछले एक दशक में हज के दौरान हुई यह सबसे भयावह दुर्घटना है।
    • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मक्का में भगदड़ में हुई लोगों की मौत पर गहरा दुख जताया है। साथ ही शोक संतप्त परिवारों के लिए अपनी गहरी संवेदना जताई है। छह दिन की यात्रा पर अमेरिका पहुंचे मोदी ने ट्वीट किया- मक्का से बड़ी दुखद खबर है।
    • 1/13

      भगदड़ के कारण हुई लोगों की मौत से गहरा दुख हुआ। ऐसे लोगों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना है। घायलों के लिए (शीघ्र स्वस्थ होने की ईश्वर से) प्रार्थना करता हूं। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भी भगदड़ में लोगों की मौत पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने हज यात्रियों की सलामती की कामना की और उम्मीद जताई कि मीना में भारतीय नागरिक सुरक्षित होंगे।

    • 2/13

      दिल्ली में विदेश मंत्रालय ने कहा कि वह जेद्दा में भारतीय दूतावास भगदड़ के बाद की स्थिति पर लगातार नजर रख रहा है। मक्का में इस साल हज यात्रा कर रहे 20 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं में डेढ़ लाख से अधिक भारतीय शामिल हैं। विदेश विभाग के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने ट्वीट किया, ‘जेद्दा में हमारा दूतावास भगदड़ के बाद हालात पर लगातार नजर रख रहा है।’

    • 3/13

      अल्पसंख्यक मामलों की मंत्री नजमा हेपतुल्ला ने भी इस पर क्षोभ जताया है। उन्होंने कहा, ‘मीना में भगदड़ की खबर से मैं काफी दुखी हूं और जिन लोगों की मौत हुई है उनके परिजन से सांत्वना जताती हूं।’

    • 4/13

      सरकारी सऊदी प्रेस एजंसी ने खबर दी है कि शैतान को कंकड़ मारने की रस्म के लिए जमारात जा रहे लोगों की भीड़ अचानक बढ़ गई जिसके बाद यह हादसा हुआ। यह हादसा भारतीय समय अनुसार दिन में 11:30 बजे हुआ। उसने कहा कि यह घटना जमारात को जाने वाले दो रास्तों को जोड़ने वाले स्थान पर हुई।

    • सऊदी नागरिक रक्षा प्रशासन का कहना है कि अलग-अलग देशों के 717 हजयात्री मारे गए हैं और 863 लोग घायल हो गए हैं। इस साल करीब डेढ़ लाख भारतीयों सहित 20 लाख से ज्यादा हजयात्री यहां आए हैं। जेद्दा स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास के अधिकारियों ने बताया कि अब तक हादसे में किसी भारतीय के मारे जाने की जानकारी नहीं है। असम से आए दो हजयात्री घायल हुए हैं और इनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
    • भारतीय हज मिशन के चिकित्सकों को मीना और मक्का के विभिन्न अस्पतालों में तैनात किया गया है ताकि यह पता किया जा सके कि क्या और भारतीय हताहत हुए हैं। बयान में कहा गया है कि भारतीय वाणिज्य दूतावास वहां स्थिति पर नजर बनाए हुए है। उसने कहा कि भगदड़ से प्रभावित इलाके में अफ्रीका और अरब देशों के हजयात्रियों के शिविर हैं।
    • यह भगदड़ कुछ ही दिन पहले हुए उस हादसे के बाद हुई है जिसमें मक्का की बड़ी मस्जिद में एक विशाल क्रेन गिरने से 11 भारतीयों सहित 115 लोगों की मौत हो गई थी। मीना में हुई इस भगदड़ के बाद से राहत कार्य चलाया जा रहा है।
    • चश्मदीदों ने बताया कि हादसा मीना के स्ट्रीट 204 के निकट स्थित जमारत ब्रिज के प्रवेशद्वार पर हुआ, उस जगह पर नहीं जहां शैतान को कंकड़ मारे जाने की रस्म अदा की जाती है। हादसे की जगह पर दो चिकित्सा दल भेजे गए हैं।
    • 5/13

      आंध्र प्रदेश के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष आबिद रसूल खान ने बताया- मेरे शिविर में करीब चार सौ हजयात्री थे। वे सभी सुरक्षित हैं, लेकिन मैं कुछ लोगों को फोन कर अन्य लोगों की खैरियत के बारे में दरयाफ्त कर रहा हूं।’

    • सभी घायलों को जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल में दाखिल कराया गया है। सभी की हालत ठीक बताई गई है।
    • 6/13

      हादसे की जगह से मिले टीवी फुटेज में पूरी जगह पर घायल ही घायल दिखाई पड़ रहे हैं। महिलाएं और वृद्ध चीख पुकार मचा रहे हैं। मीना में पहले भी इस तरह की भगदड़ मच चुकी है और उसमें सैकड़ों लोग मारे जा चुके हैं।

TOPICS
World News
अपडेट
‘भगवान न करे अगर हममें से किसी को एक रात वहां रुकना पड़े…’, दिल्ली में रैन बसेरों की कमी पर हाई कोर्ट सख्त
Bank Holiday Today: लोहड़ी के मौके पर आज बैंक खुले है या बंद? जानें क्या RBI ने आपके शहर में दी है सरकारी छुट्टी
उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड, राजस्थान और हरियाणा में पारा शून्य के करीब; जानें दिल्ली-एनसीआर में कैसा रहेगा मौसम
The Raja Saab Box Office Collection: मंडे टेस्ट में ‘द राजा साब’ फेल या पास? जानें चौथे दिन कैसा रहा प्रभास की फिल्म का कैसा हाल
T20 वर्ल्ड कप से पहले दुनिया की सबसे सफल क्रिकेटर का संन्यास का ऐलान, भारत के खिलाफ खेलेंगी आखिरी मैच
Shattila Ekadashi 2026 Date: षटतिला एकादशी कब? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, पारण का समय से लेकर तिल प्रयोग के 6 प्रकार
झमाझम बारिश और व्हीलचेयर पर पत्नी… दादाजी के इस ‘सच्चे प्यार’ ने इंटरनेट पर जीता करोड़ों का दिल; देखें Viral Video
सबसे ज्‍यादा पढ़ी गई
भांगड़ा, म्यूजिक और ढोल की थाप… आखिर इतना खास क्यों है लोहड़ी का त्योहार?
पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ AIIMS में भर्ती, एक हफ्ते में दो बार हुए बेहोश
ईरान के साथ व्यापार करने वालों पर अमेरिका लगाएगा 25% टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
जनसत्ता संपादकीय: नफरती हिंसा की आग में जल रहे पड़ोसी देश, अल्पसंख्यक हिंदुओं की सुरक्षा पर संकट
फोटो गैलरी
12 Photos
बार-बार देखें फिर भी उतनी ही मजेदार लगती हैं ये ऑल टाइम आइकॉनिक कॉमेडी फिल्में, देखें लिस्ट
17 hours agoJanuary 12, 2026
12 Photos
क्या आप जानते हैं? अमेरिकी डॉलर से भी ज्यादा ताकतवर हैं ये करेंसी, देखें पूरी लिस्ट
17 hours agoJanuary 12, 2026
11 Photos
बाकी त्योहारों की तरह क्यों नहीं बदलती मकर संक्रांति की तारीख? जानिए इसके पीछे की पूरी कहानी
18 hours agoJanuary 12, 2026
और पढ़ें
Terms & Condition Privacy Policy Contact Us
Copyright © 2026 The Indian Express [P] Ltd. All Rights Reserved

  • होम
  • ताजा खबर
  • राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
    • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • राज्य
  • फोटो
  • वीडियो
  • आस्‍था
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • एजुकेशन
  • जुर्म
  • वेब स्टोरी
  • पॉडकास्ट
  • जनसत्ता ई-पेपर
  • ऑटो
  • अंतरराष्ट्रीय
  • ट्रेंडिंग
  • व्यापार
  • विचार
  • राजनीति
  • राशिफल
  • Shorts
  • रील
  • जनसत्ता स्पेशल
  • हमसे संपर्क करें:
  • T&C
  • Privacy Policy
  • About US