-
भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने सोलह बरस के लंबे इंतजार के बाद एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक किया हासिल। (फोटो: भाषा)
-
भारतीय हॉकी टीम ने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को पेनल्टी शूटआउट में 4-2 से हराकर स्वर्ण जीता और रियो ओलंपिक 2016 के लिए भी क्वालीफाई कर लिया। (फोटो: भाषा)
-
इस जीत के साथ ही एशियाई खेलों में स्वर्ण का भारत का 16 साल का इंतजार भी खत्म हो गया। भारत ने आखिरी बार 1998 में बैंकाक में हुए एशियाई खेलों में स्वर्ण जीता था। निर्धारित समय तक स्कोर 1-1 से बराबर रहने पर मुकाबला पेनल्टी शूटआउट तक खिंचा जिसमें भारत ने चार गोल किए जबकि गत चैंपियन पाकिस्तान दो गोल ही कर सका। (फोटो: भाषा)
-
महिला चार गुणा 400 मीटर रिले टीम ने भी पीला तमगा हासिल करके भारत को 17वें एशियाई खेलों की पदक तालिका में नौवें स्थान पर पहुंचा दिया। (फोटो: भाषा)
-
महिलाओं की 4 गुणा 400 मीटर रिले टीम ने एशियाई खेलों की रेकार्ड टाइमिंग के साथ पीला तमगा हासिल किया। इस टीम में प्रियंका पंवार, टिंटू लुका, मनदीप कौर और एमआर पूवम्मा शामिल थीं। (फोटो: भाषा)
