-
टीवी सीरियल ‘देवों के देव महादेव’ से पॉपुलर हुईं एक्ट्रेस सोनारिका भदौरिया (Sonarika Bhadoria) किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। वो इन दिनों अपनी शादीशुदा जिंदगी को इन्जॉय कर रही हैं। इसी बीच टीवी जगत का फेमस नाम होने के बाद भी एक्ट्रेस ने दर्द बयां किया है कि उन्हें काम नहीं मिल रहा है। उन्होंने इसकी वजह फेवरेटिज्म और नेपोटिज्म को बताया है। चलिए बताते हैं उन्हें क्या कुछ कहा है। (Photo- Sonarika Bhadoria/Insta)
-
दरअसल, सोनारिका भदौरिया ने इसी साल फरवरी महीने में शादी की। उन्होंने करोड़पति बिजनेसमैन बॉयफ्रेंड विकास पराशर संग फेरे लिए। 10 साल डेट करने के बाद कपल ने शादी की है। वेडिंग के बाद एक्ट्रेस फरीदाबाद शिफ्ट हो गईं। उन्हें लगा कि काम आएगा तो वो मुंबई ट्रेवल कर लेंगी। (Photo- Sonarika Bhadoria/Insta)
-
लेकिन, एक्ट्रेस ने जैसा सोचा था वैसा बिल्कुल नहीं हुआ। हाल ही में सोनारिका ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करके काम ना मिलने का दर्द बयां किया है। उन्होंने लिखा कि फेवरेटिज्म और नेपोटिज्म, दोनों ही इंडस्ट्री का हिस्सा हैं। उनका मानना है कि अगर ये दोनों चीजें इंडस्ट्री में हैं तभी वो टैलेंटलेस लोगों को काम करते देख रही हैं। (Photo- Sonarika Bhadoria/Insta)
-
सोनारिका ने आगे लिखा कि टैलेंटलेस लोग इंडस्ट्री में आगे सर्वाइव भी करते हैं। उनका मानना है कि टैलेंटेड लोगों की कोई कद्र नहीं करता है। (Photo- Sonarika Bhadoria/Insta)
-
आपको बता दें कि सोनारिका भदौरिया ने ना केवल टीवी जगत में काम किया है बल्कि वो साउथ फिल्मों का भी हिस्सा भी रह चुकी हैं। उन्होंने हिंदी के साथ-साथ तमिल और तेलुगु फिल्मों में भी काम किया है। उनके अभिनय को उसमें काफी पसंद किया गया है। (Photo- Sonarika Bhadoria/Insta)
-
बहरहाल, सोनारिका भदौरिया ने विकास पराशर संग डेस्टिनेशनल वेडिंग की थी। कपल ने राजस्थान में सात फेरे लिए थे। हनीमून के लिए कपल मालदीव के लिए गया था। (Photo- Sonarika Bhadoria/Insta)
-
शादी के बाद से सोनारिका ससुराल में फैमिली और पति के साथ टाइम स्पेंड कर रही हैं। वो पर्दे से दूर हैं। इस बीच वो सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं और खुद से जुड़ी पोस्ट शेयर करती रहती हैं। ऐसे में देखना होगा कि एक्ट्रेस के करियर पर ये ब्रेक कबतक लगा रहता है। (Photo- Sonarika Bhadoria/Insta)
