-
सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' का नया पोस्टर जारी हो गया है। ज़रा गौर से देखिए इस पोस्टर को… यहां साड़ी में सोनम कपूर बेहद खूबसूरत लग रही हैं तो वहीं 'दबंग' सलमान खान उनकी पीठ पर मोर के पंख से कुछ लिखते नज़र आ रहे हैं। बेहद रोमांटिक पोज़ है ना… (फोटो स्रोत: ट्विटर)
अब ज़रा सलमान खान की पुरानी फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' याद करें… इस तस्वीर को देखिए यहां सलमान खान किसके साथ दिखाई दे रहे हैं… ज़रा दिमाग में जो़र देना पड़ा ना सोनम कपूर और ऐश्वर्या राय बच्चन कुछ-कुछ एक जैसे… अब जो दिखेगा लोगों को वही तो कहेंगे। (फोटो: एक्सप्रेस आर्काइव) क्या सलमान एक बार फिर इस तरह का पोज़ देकर यह जताना तो नहीं चाहते हैं कि वह ऐश्वर्या को आज भी नहीं भूले हैं। यहां सलमान पर यह गाना फिट बैठ रहा है…'तुमको ना भूल पाएंगे…' सोनम कपूर अपने चहिते एक्टर सलमान खान के साथ काम कर के बेहद उत्साहित हैं। उन्होंने ट्वीट किया, दोस्तों यह प्रेम रतन धन पायो का पहला लुक है। पहली बार मैं इसमें सलमान खान के साथ हूं। (फोटो स्रोत: ट्विटर) -
फिल्म का पहला ट्रेलर 1 अक्टूबर को जारी किया जाएगा। फिल्म 12 नवंबर को तमिल और तेलगु भाषाओं में रिलीज होगी। (फोटो स्रोत: ट्विटर)
-
फिल्म में सलमान और सोनम के अलावा नील नितिन मुकेश, स्वरा भास्कर और अनुपम खेर भी नजर आएंगे। (फोटो स्रोत: ट्विटर)
