-
सोनम कपूर बॉलीवुड की एक ऐसी एक्ट्रेस हैं जो अपनी फिल्मों से ज्यादा अपने फैशन सेंस के लिए चर्चा में रहती हैं। वह इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म वीरे दी वेडिंग की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म का निर्माण उनकी छोटी बहन रीया कपूर कर रही हैं। इस फिल्म में सोनम अपनी क्लोज फ्रेंड करीना कपूर, स्वरा भास्कर और शिखा तलसानिया के साथ स्क्रीन पर नजर आएंगी। वैसे तो सोनम अक्सर अपने कपड़ों की वजह से ही चर्चा में रहती हैं लेकिन कई बार वह अपने बयानों की वजह से विवाद में भी रही हैं। कभी वह एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय को आंटी कह देने की वजह से विवाद में रही तो कभी उन्होंने दीपिका को फैशन की समझ बांटने की वजह से। आज जानते हैं फैशन डीवा कहलाने वाली सोनम से जुड़े 7 विवादों के बारे में।
-
सोनम ने बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय पर कटाक्ष करते हुए कहा था कि वह दूसरी जनरेशन की आंटी लगती हैं।
-
सोनम ने एक्टर रणबीर कपूर के लुक्स पर सवाल उठा दिए थे। उन्होंने कहा था कि रणबीर कम सैक्सी हैं। उन्हें स्टाइलिश होने की जरूरत है। रणबीर मेरे अच्छे दोस्त हैं लेकिन वह बॉयफ्रेंड बनाने के लिए सही नहीं है।
-
सोनम ने फैशन इंडस्ट्री पर भी एक बयान दे दिया था, जिसके बाद उन्हें घेर लिया गया था। सोनम ने कहा था कि भारतीय आदिमियों को बिना गे हुए फैशन की समझ आती ही नहीं है। (Photo source: Instagram)
-
सोनम ने अपनी फिल्म प्लेयर्स के प्रमोशन के दौरान अपनी मिडल फिंगर प्रैस को दिखा दी थी, जिसके बाद वह मीडिया के बीच विवादों में घिरी रहीं। उनका कहना था कि मुझे फर्क नहीं पड़ता की उन्हें ये फिल्म अच्छी लगती है या बुरी। लेकिन मैं बस चाहती हूं की देश का युवा वर्ग जाए और फिल्म देखे। आज मिडल फिंगर दिखाना युवा होने से संबंधित है। (Photo source: Instagram)
-
सोनम ने सोनाक्षी सिन्हा को फुलिश कह दिया था। दरअसल सोनाक्षी ने कहा था कि वह उनसे ज्यादा फैशनेबल एक्ट्रेस हैं। इस पर सोनम ने कहा, मैं उस उम्र में हूं इस वजह से मैं कई बेवकूफी भरी हरकतें कर जाती हूं। मैं हर किसी को बेनीफिट ऑफ डाउट देती हूं।
-
सोनम ने दीपिका पादुकोण के फैशन सेंस पर सवाल उठाए थे। सोनम का कहना था कि दीपिका का खुद का कोई फैशन स्टाइल नहीं है।
-
सोनम ने परिणीति चोपड़ा को कपड़ों को पहनने का ज्ञान भी दे दिया था। उन्होंने परिणीति से टाइट कपड़े नहीं पहनने के लिए कहा था।
