-
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर का नाम इंडस्ट्री की सबसे ज्यादा स्टाइलिस्ट अभिनेत्रियों में शुमार है। सोनम उन सेलेब्स में से हैं जो कुछ भी पहन लें हमेशा एलीगेंट और खूबसूरत ही लगती हैं। जब बात फैशन और स्टाइल की हो तो बॉलीवुड में सोनम कपूर का कोई जोड़ नहीं है। सोनम सही मायनों में बॉलीवुड की फैशनिस्टा हैं। इस बात का सबूत है उनका लेटेस्ट फोटोशूट। सोनम हाल ही में एक फैशन इवेंट के दौरान भारतीय डिजयानर के लिए रैंप पर उतरीं। इस इवेंट की तस्वीरें सोनम ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर भी किये हैं। (All Pics: Sonam Kapoor Instagram)
-
सोनम गुलाबी रंग के लहंगे और चोली में बेहद खूबसूरत लग रही हैं।
-
इस शानदार ड्रेस के साथ पारंपरिक गहने और मांगटीका सोनम कपूर के शाही लुक को कम्पलीट कर रहा है।
-
लहंगे का गुलाबी रंग सोनम की खूबसूरती में चार चांद लगा रहे हैं।
-
सोनम कपूर का ये अंदाज देखने को मिला डिज़ाइनर अभिनव मिश्रा के फैशन शो में। सोनम इस शो की शो-स्टॉपर थीं।
-
बात करें सोनम के वर्क फ्रंट की तो वह हाल ही में फिल्म द जोया फैक्टर में नजर आई थीं। हालांकि ये फिल्म कुछ ज्यादा कमाल नहीं दिखा पाई थी।
